Basit Ali, India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन में खेला गया. जहां टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत हासिल की. मैच के दौरान पारी का आगाज करते हुए एक बार फिर विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन प्रचंड फॉर्म में नजर आए. उन्होंने 214.00 की स्ट्राइक रेट से 107 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के निकले.
अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टी20 मुकाबले में संजू की विस्फोटक बल्लेबाजी देख पाक पूर्व क्रिकेटर बासित अली भी हैरान नजर आए. उन्होंने 29 वर्षीय विकेटकीपर की खूब सराहना की है. हालांकि, बासित अली ने संजू सैमसन की पारी को नहीं बल्कि रवि बिश्नोई और और वरुण चक्रवर्ती की तरफ से की गई गेंदबाजी को टर्निंग पॉइंट बताया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच के बाद 53 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, ''इंडिया ने तीन स्पिनर खिलाए थे. सबको पता है. अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती. रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने आठ ओवर में दिए 53 रन और छह आउट किए. ये टर्निंग पॉइंट था इंडिया की बॉलिंग में.''
यही नहीं उन्होंने युवराज सिंह की भी चर्चा की. उन्होंने कहा, ''आज एक और चीज याद आई. बताएं क्या? आप नहीं बता पाएंगे. जब संजू छक्का मारता था ना तो मुझे युवी याद आता था. क्योंकि युवी ने इस ग्राउंड पर छह गेंद में छह छक्के मारे थे. याद था आपको? बॉलर कौन था स्टुअर्ट ब्रॉड. वो याद आ रहे थे छक्के मुझे. वो जैसे ही छक्के मारता था. मुझे तुरंत उसकी याद आती थी.''
बता दें 2007 टी20 वर्ल्ड कप का एक मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच डरबन में खेला गया था. जहां युवराज के बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली थी. उन्होंने ब्लू टीम की तरफ से शिरकत करते हुए महज 16 गेंदों में 362.50 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे. जिसमें ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें- हेनरिक क्लासेन क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हुए अमर, जो कोई नहीं कर पाया, वो उन्होंने कर दिखाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं