विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2020

Aus vs Ind: ऋषभ पंत ने अभ्यास मैच में तूफानी शतक ठोककर पहले टेस्ट में खेलने की दावेदारी पेश की

AUS A vs IND: डअभ्यास मैच में रिषभ पंत ने ताबड़तोड़ शतक जमाकर चयनकर्ताओं को एक नया टेंशन दे दिया है. वह टेंशन है ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) में लसे पहले टेस्ट में बतौर विकेटकीपर कौन खेलेगा

Aus vs Ind: ऋषभ पंत ने अभ्यास मैच में तूफानी शतक ठोककर पहले टेस्ट में खेलने की दावेदारी पेश की
Aus vs Ind: ऋषभ पंत ने अभ्यास मैच में तूफानी शतक ठोककर पहले टेस्ट में खेलने की दावेदारी पेश की
  • अभ्यास मैच में पंत का तूफानी शतक
  • पहले टेस्ट में खेलने की अपनी दावेदारी पेश की
  • संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर अपनी पंसद का किया ऐलान

AUS A vs IND: अभ्यास मैच में रिषभ पंत ने ताबड़तोड़ शतक जमाकर चयनकर्ताओं को एक नया टेंशन दे दिया है. वह टेंशन है ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) में लसे पहले टेस्ट में बतौर विकेटकीपर कौन खेलेगा. यह समीकरण इसलिए सामने आई है क्योंकि पंत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाइफ दूसरे अभ्यास मैच में तूफानी शतक धमाल मचा दिया है. अब सबके सामने एक ही सवाल है कि क्या  पंत ने शतक जमाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. इस सवाल को लेकर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ट्विटर के माध्यम से अपनी राय दी है. दरअसल एक फैन ने उनसे सोशल मीडिया पर इसी बारे में सवाल किया जिसपर कमेंटेटर ने अपनी राय देते हुए जवाब दिया. 

मांजरेकर ने अपने ट्वीट में लिखा,  "टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग स्किल को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. आप स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज का कैच छोड़ देते हैं तो फिर वो 200 बना जाते हैं. इसलिए साहा को मौका मिलना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाज के खिलाफ एक बेहतर विकेकीपर की जरूरत है. इसलिए साहा को ही मौका मिले.'

सिडनी में अभ्यास मैच में दोनों विकेटकीपरों का जलवा

सिडनी में खेले गए पहले अभ्यास मैच में साहा ने अर्धशतक जमाया था लेकिन वहीं डे-नाइट अभ्यास मैच में रिद्धिमान पहली पारी में बिना कोई रन बनाए आउट हुए थे, लेकिन ऋषभ पंत ने 73 गेंदों पर शतक जमाकर हरकिसी को हैरान कर दिया, अपनी पारी मे पंत ने 9 चौके और 6 छक्के जमाए.

आखिरी ओवर में जड़े 22 रन

दूसरे दिन के खेल खत्म होने में जब आखिरी ओवर का खेल बचा था तो पंत ने आतिशी बल्लेबाजी की और 6 गेंद पर 22 रन बनाकर अेपना शतक पूरा किया. शतक जमाकर पंत ने साबित कर दिया कि वो भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. अब यह दिलचस्प हो गया है कि 17 दिसंबर को पहले डे-नाइट टेस्ट में टीम मैनेजमेंट पंत और साहा में से किसे मौका दे.ता है

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Wriddhiman Prasanta Saha, Virat Kohli, Australia Vs India 12/17/2020 Auin12172020195482, Sanjay Manjrekar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com