IPL 2021: आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपना पहला मैच सीएसके के खिलाफ जीतकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है. सीएसके के खिलाफ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. अब कैपिटल्स की टीम का दूसरा मैच 15 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है. ऐसे में टीम के खिलाड़ी अपना खाली समय प्रैक्टिस में बिता रहे हैं. वहीं. दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर पर इस बीच एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शिखर धवन साथी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर स्पिनर अश्विन (Ashwin) की टांग खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में धवन साथी खिलाड़ी अश्विन के सामने 'वाथी कमिंग' गाने पर डांस स्टेप करके अश्विन को इसपर नाचने के लिए उकसाते हुए दिखते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शॉ भी अश्विन को इस गाने पर डांस कराने की कोशिश करते हैं लेकिन भारतीय स्पिनर डांस करने के मुड में नजर नहीं आते हैं. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में अश्विन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो 'वाथी कमिंग' गाने पर डांस करते हुए नजर आए थे. अश्विन द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हाल के समय में 'वाथी कमिंग' गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. हर कोई इस गाने के स्टेप को करके सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहा है.
This is a petition for @ashwinravi99 and @SDhawan25 to do the #VaathiComing shoulder drop together ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 12, 2021
1 comment = 1 signature #YehHaiNayiDilli #IPL2021 #DCAllAccess @OctaFX @TajMahalMumbai @y_umesh @PrithviShaw pic.twitter.com/bz4TSXWxjZ
आईपीएल 2021 में ऋषभ पंत को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का कप्तान बनाया गया है. सीएसके के खिलाफ मैच में धवन ने 85 और शॉ ने 72 रन बनाकर टीम को शानदार 7 विकेट से जीत दिलाई थी. शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में 600 चौके जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
पिछले सीजन में दिल्ली फाइनल में पहुंची थी और मुंबई के हाथों मैच हार गई था. इस बार भी यह टीम खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार हैं. 15 अप्रैल को यह टीम राजस्थान के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी. बता दें कि इशांत शर्मा इस सीजन में दिल्ली की ओऱ से अपना पहला मैच नहीं खेल पाए थे. बताया जा रहा है कि शर्मा जी चोटिल हैं और रिपॉर्ट के अनुसार दूसरा मैच भी नहीं खेल पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं