क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान सैंडपेपर गेट की घटना पर उस्मान ख्वाजा के चौंकाने वाले दावों ने एक बार फिर सैंडपेपर गेट की घटना को सुर्खियों में ला दिया है. इस घटना ने क्रिकेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया था. ख्वाजा, जो अपनी आने वाली किताब 'सब्र' में इस घटना के बारे में विस्तार से बताएंगे, ने खुलासा किया है कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर गेट के बारे में पता था और पिछले टेस्ट मैच में भी इसका इस्तेमाल किया गया था.
अब डेविड वॉर्नर ने भी उस्मान ख्वाजा के दावों को लेकर रिएक्ट किया है. वॉर्नर ने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर ख्वाजा को सपोर्ट किया है और कहा है कि "सवाल पूछने को मन में कोई बैर रखना नहीं समझना चाहिए.सम्मान, ईमानदारी और जवाबदेही, बस यही तो कोई भी मांग सकता है".
डेविड वॉर्नर ने अपने वीडियो में कहा, "यह बात पुराने ज़ख्मों को फिर से कुरेदने की नहीं है. यह इस बात को स्वीकार करने की है कि कुछ जख्म कभी पूरी तरह से भर ही नहीं पाए. मैं अपने भाई उस्मान ख्वाजा के साथ खड़ा हूं. सच बोलने के लिए हिम्मत चाहिए होती है, खासकर तब जब लोग चाहते हों कि आप चुप रहें. समय बीत जाने से जवाबदेही खत्म नहीं हो जाती, और सवाल पूछने को मन में कोई बैर रखना नहीं समझना चाहिए.सम्मान, ईमानदारी और जवाबदेही—बस यही तो कोई भी मांग सकता है".
बता दें कि ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए एक साक्षात्कार में बताया है कि सैंडपेपर गेट के बारे में पूरी टीम को पता था. इस मामले के बारे में माना जाता है कि तब के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट इस घटना में शामिल थे, बैनक्रॉफ्ट ने गेंद पर वो चीज लगाई थी.
इसे टेस्ट मैच के विजुअल्स में देखा जा सकता है. घटना के बाद स्मिथ और वॉर्नर पर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने से एक साल का बैन लगाया गया, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगाया गया.
यह भी पढ़ें | तीसरे वनडे के बाद अलग होगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ, अब गौतम गंभीर के हाथ में बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें | नंबर 1 चंद्रशेखर, नंबर 3 वसीम अकरम, विव रिचर्ड्स ने चुने दुनिया के टॉप-5 सबसे मुश्किल गेंदबाज, बोले- वह GOAT
यह भी पढ़ें | नंबर 5 पर राहुल या अक्षर, 2 खिलाड़ियों का आखिरी मैच, तीसरे वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं