विज्ञापन

PAK vs BAN 1st Test: 'हिम्मत है तो 70 ओवर दो...' 24 घंटे के अंदर सलमान आगा के बड़बोले दावे हुए फेल, धूल चाटते दिखा पाकिस्तान

Salman Agha Statement Viral 70 Overs 260 Target: सोमवार को समलान ने बांग्लादेश को चैलेंज दिया था कि अगर बांग्लादेश में हिम्मत है तो वह उन्हें 70 ओवर में 260 का लक्ष्य दे.

PAK vs BAN 1st Test: 'हिम्मत है तो 70 ओवर दो...' 24 घंटे के अंदर सलमान आगा के बड़बोले दावे हुए फेल, धूल चाटते दिखा पाकिस्तान
Salman Agha Statement Viral 70 Overs 260 Target

Salman Agha Statement Viral 70 Overs 260 Target:  बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को सीरीज के पहले टेस्ट में 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत है. वहीं मेहमान टीम की हार के बाद सलमान अली आगा का एक बयान सुर्खियों में है, जो उन्होंने 24 घंटे पहले भी नहीं दिया था. सोमवार को समलान ने बांग्लादेश को चैलेंज दिया था कि अगर बांग्लादेश में हिम्मत है तो वह उन्हें 70 ओवर में 260 का लक्ष्य दे. 

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 240 पर घोषित की थी. पहली पारी में बांग्लादेश को 27 रनों की लीड थी. ऐसे में पाकिस्तान को यह टेस्ट जीतने के लिए 268 का लक्ष्य मिला था और उसके बाद 76 ओवर थे. लेकिन पाकिस्तान दूसरी पारी में 163 रनों पर ही ढेर हो गई. पाकिस्तान की इस हार के बाद फैंस ने सलमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

बारिश के कारण पहले टेस्ट का चौथा दिन प्रभावित रहा. दिव का खेल खत्म होने के बाद सलमान आगा ने कहा था,"अभी आप यह नहीं कह सकते कि इस गेम में किसका पलड़ा भारी है. और कल टेस्ट क्रिकेट का एक रोमांचक दिन होगा. हम बस उन्हें जितनी जल्दी हो सके आउट करना चाहते हैं. हमारी यही स्ट्रेटेजी होगी. बाकी के बारे में मुझे नहीं पता." "निश्चित रूप से, हम जीत के लिए जाएंगे. अगर वे ऐसा करने की हिम्मत रखते हैं - हमें 70 ओवर और 260 रन दें - तो हम निश्चित रूप से चेज़ करेंगे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करेंगे." 

बांग्लादेश इस जीत से पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर था. उसके 16.67 अंक प्रतिशत थे. लेकिन जीत के बाद वह छठे स्थान पर आ गया है. जबकि पाकिस्तान 5वें स्थान से सीधे सातवें पर आया है. जबकि इंग्लैंड अब आठवें स्थान पर खिसक गया है. 

पहली बार अपनी सरजमीं पर जीता बांग्लादेश

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 104 रन से अपने नाम किया. दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का अगला मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा.

मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम पहली पारी में महज 413 रन पर सिमट गई. इस पारी में कप्तान नजमुल हुसैन ने 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 101 रन की पारी खेली, जबकि मोमिनुल हक ने 91 रन टीम के खाते में जोड़े. मुशफिकुर रहीम ने 71 रन का योगदान दिया. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में सिर्फ 386 रन पर सिमट गई. अजान अवैस ने 103 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल्लाह फजल 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इनके अलावा, सलमान आगा ने 58 रन और मोहम्मद रिजवान ने 59 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. 

बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त थी. अगली पारी में मेजबान टीम ने 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य दिया. बांग्लादेश की तरफ से इस पारी में कप्तान नजमुल ने सर्वाधिक 87 रन बनाए, जबकि मोमिनुल हक ने 56 रन का योगदान दिया.  इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में महज 163 रन पर सिमट गई. 

मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही. पाकिस्तान को महज 3 के स्कोर पर इमाम-उल-हक के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद अजान अवैस ने अब्दुल्लाह फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. अब्दुल्लाह फजल 113 गेंदों में 11 छक्कों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलमान आगा ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान 15-15 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें: WTC Updated Points Table: बांग्लादेश का 'डबल धमाल', पाकिस्तान को 104 रनों से चटाई धूल, प्वॉइंट टेबल में मचाई हलचल

यह भी पढ़ें: PAK vs BAN 1st Test: पाकिस्तानी स्पिनर ने तोड़ा 130 साल पुराना रिकॉर्ड, रिटायरमेंट की उम्र में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com