IPL 2026 Final, RCB vs GT: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच सुपरहिट मुकाबला खेला जाएगा. इस महामुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है. गुजरात का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड शानदार रहा है. गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के इस मैदान पर अब तक 22 मुकाबले खेले हैं. इसमें से टीम को 15 में जीत मिली है.आईपीएल 2026 में जीटी ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का पहला खिताब इसी मैदान पर साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीता था. वहीं, साल 2023 में जीटी ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल का टिकट भी हासिल किया था.
शुभमन गिल और साई सुदर्शन इतिहास रचने के करीब
आजके मैच में सबकी नजर विराट कोहली पर होगी लेकिन इसके अलावा शुभमन गिल और साई सुदर्शन दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो फाइनल मैच का पासा पलट सकते हैं. बता दें कि शुभमन गिल ने इस सीजन अबतकर 15 मैच में 722 रन बनाए हैं, आईपीएल 2026 में गिल इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. वहीं, साई सुदर्शन ने अबतक 16 मैच में 710 रन बनाने का कमाल कर दिखाया है. यानी दोनों बल्लेबाज आरसीबी के लिए मुश्किल खड़ा कर सकते हैं.
आईपीएल 2026 में जोड़ी नंबर-1
साई सदर्शन और शुभमन गिल इस आईपीएल में जोड़ी नंबर-1 हैं. दोनों बल्लेबाजों ने एक साथ इस सीजन में अबतक कुल 912 रन की साझेदारी की है, दोनों के पास अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. बता दें कि आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स हैं .दोनों ने साल 2016 के आईपीएल में आपस में मिलकर कुल 939 रन जोड़े थे.
वहीं, इस सीजन आईपीएल में गिल और सुदर्शन ने अबतक कुल 886 रन जोड़ लिए हैं. यानी आजके मैच में यदि दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 54 रनों की साझेदारी करने में सफल रहे तो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं