विज्ञापन

'क्रिकेट के भगवान' का AI अवतार! OpenAI के साथ सचिन तेंदुलकर ने की नई पारी की शुरुआत

सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ साझेदारी की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है मुझे ओपनएआई के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है.

'क्रिकेट के भगवान' का AI अवतार! OpenAI के साथ सचिन तेंदुलकर ने की नई पारी की शुरुआत
सचिन तेंदुलकर

खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ साझेदारी की है. जिससे यह पता लगाया जा सके कि चैटजीपीटी का उपयोग रोजमर्रा की जिंदगी में किस तरह से किया जा सकता है. यहीं नहीं उन्होंने एआई चैटबॉट के साथ अपने अनुभवों को भी साझा किया है. 53 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मुझे ओपनएआई के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है. भविष्य में कुछ दिलचस्प चीजें सामने आने वाली हैं. मैं उन्हें आप लोगों के साथ साझा करने का इंतजार और नहीं कर सकता हूं.'

उन्होंने लिखा है, 'मैं हमेशा से नई चीजों के बारे में जाने के लिए काफी उत्सुक रहा हूं. एक सवाल हमेशा दूसरी सवाल की तरफ लेकर जाता है. ChatGPT ने निश्चित तौर पर इस आदत को और बढ़ावा है. मगर यह तब भी बेहद उपयोगी साबित हुआ है जब मुझे किसी काम को पूरा करना होता है, जैसे परिवार के साथ अपनी पिछली यात्रा की योजना बनाना.'

सचिन ने लिखा है, 'इसलिए मैं इस साझेदारी को लेकर बहुत उत्साहित हूं. ChatGPT के साथ यह जानने के लिए कि मैं और क्या कर सकता हूं? जो चीजें मुझे उपयोगी लगती हैं उन्हें आपके साथ साझा करने के लिए.'

पूर्व क्रिकेटर ने आगे लिखा है, 'कोई सवाल, कोई विचार, या फिर ऐसी कोई चीज जिसे आप हमेशा से जानना या तलाशना चाहते हों. शुरुआत करने के लिए अनगिनत रास्ते हैं. आइए, इस खोज और सीखने के सफर को साथ मिलकर शुरू करें. मैं आप सभी के साथ इसे आगे बढ़ाने के लिए बेहद उत्सुक हूं.'

यह भी पढ़ें- 'हम दो बजे पहुंच जाते थे', मस्जिद से भगाए गए, मोहल्ले में मिली पहचान, कुछ यूं शुरू हुई पठान की क्रिकेट कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com