सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन ( Arjun Tendulkar) को इंडियन प्रीमियर लीग के दो सत्र में मुंबई इंडियन्स के 28 मैच के दौरान एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला और इस पूर्व महान क्रिकेटर ने इस उभरते हुए आलराउंडर से कहा है कि उनके लिए राह चुनौतीपूर्ण होने वाली है और उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी. मुंबई इंडियन्स से जुड़े हुए तेंदुलकर ने साथ ही स्पष्ट किया कि वह चयन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते.
यह पढ़ें- VIDEO में देखिए जेम्स एंडरसन के करियर की पहली विकेट, आज के लिए पहली बार लिए थे 5 विकेट
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन को पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने अपने साथ जोड़ा था लेकिन इस लुभावनी लीग के दो सत्र में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. तेंदुलकर से जब यह पूछा गया कि क्या वह इस साल अर्जुन को खेलते हुए देखना पसंद करते तो उन्होंने शो ‘सैचइनसाइट' पर कहा, ‘‘यह अलग सवाल है. मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है. सत्र खत्म हो चुका है (मुंबई इंडियन्स के लिए).''
यह भी पढ़ें- IPL 2022: कप्तानी का दबाव से इस खिलाड़ी की भारतीय टीम से भी जगह जा सकती है, रवि शास्त्री बोले
कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले तेंदुलकर ने कहा, ‘‘और अर्जुन के साथ हमेशा मेरी यही बात होती है कि डगर चुनौतीपूर्ण होगी, यह मुश्किल होगी. तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि तुम्हें क्रिकेट से प्यार है, ऐसा करना जारी रखो, कड़ी मेहनत जारी रखो और नतीजे मिलेंगे.'' दो सौ टेस्ट खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर तेंदुलकर ने कहा कि जहां तक चयन का सवाल है तो वह इसे टीम प्रबंधन पर छोड़ देते हैं.
तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं तो मैं कभी स्वयं को चयन में शामिल नहीं करता. मैं ये सारी चीजें टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैंने हमेशा ऐसे ही काम किया है. बाइस साल के अर्जुन ने अपने करियर में अब तक अपनी घरेलू टीम मुंबई की ओर से सिर्फ दो टी20 मुकाबले खेले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं