भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारत-पाकिस्तान को मिलाकर ऑल टाइम वनडे इलेवन का चुनाव किया है. जाफर ने अपनी ऑल टाइम वनडे 11 में 6 खिलाड़ी भारत से और 5 खिलाड़ी पाकिस्तान से लिए हैं. भारत-पाकिस्तान ऑल टाइम वनडे इलेवन का चुनाव करते हुए वसीम जाफर ने कहा कि, दोनों जहां महान खिलाड़ी रहे हैं, इसलिए उनका उनका चुनाव करना मेरे लिए मुश्किल है.
लेकिन मैं कोशिश करता हूं, जाफर ने भारत-पाकिस्तान को मिलाकर ऑल टाइम वनडे इलेवन में ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर और सईद अनवर का चुनाव किया है. इसके बाद नंबर 3 पर जाफर की पसंद विराट कोहली बने हैं.
भारत-पाकिस्तान ऑल टाइम वनडे इलेवन में जाफर ने नंबर 4 पर इंजमाम उल हक का चुनाव किया है. इसके बाद नंबर 5 पर जाफर की पसंद युवराज सिंह बने हैं. नंबर 6 पर जाफर ने धोनी का चुनाव किया है. धोनी को जाफर ने भारत-पाकिस्तान ODI 11 का कप्तान भी बनाया है.
इसके बाद नंबर 7 पर वसीम जाफर की पसंद ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक बने हैं नंबर 8 पर जाफऱ ने वसीम अकरम को रखा है. इसके बाद नंबर 9 पर जाफर की पसंद स्पिनर सकलैन मुश्ताक बने हैं. नंबर 10 पर वसीम जाफर ने जसप्रीत बुमराह का चुनाल किया है. वहीं, नंबर 11 पर जाफर ने अनिल कुंबले को जगह दी है. बता दें कि जाफर ने अपनी इस भारत-पाकिस्तान वनडे 11 रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है, जाफर ने शाहिद अफरीदी को भी इस टीम का हिस्सा नहीं माना है.
वसीम जाफर की भारत-पाकिस्तान ODI 11
सचिन तेंदुलकर- सईद अनवर, विराट कोहली, इंजमाम उल हक, युवराज सिंह, धोनी (कप्तान), अब्दुल रज्जाक, वसीम अकरम, सकलैन मुश्ताक, जसप्रीत बुमराह, अनील कुंबले
यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज ने मुझे फंसाने के लिए बुना था जाल, अभिषेक शर्मा ने बताया कैसे पलट दिया पूरा खेल
यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित से आगे कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बैटर
यह भी पढ़ें | तीसरे टी-20 में जीत के बाद भी इस बात से खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर, बोले- खुश हूं, लेकिन यह सुधार जरूरी है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं