विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2021

सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना तो क्रिकेटरों ने ट्वीट कर ऐसे की स्वस्थ्य होने की कामना, भज्जी बोले- पाजी जल्दी.."

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हुए कोरोना पॉजिटिव तो क्रिकेटरों ने ट्वीट कर उनको जल्द स्वास्थ होने की शुभकामनाएं ट्वीट के जरिए दी. हाल ही में तेंदुलकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज में खेलते हुए दिखे थे और अपनी टीम को विजेता बनाया था.

सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना तो क्रिकेटरों ने ट्वीट कर ऐसे की स्वस्थ्य होने की कामना, भज्जी बोले- पाजी जल्दी.."
तेंदुलकर को क्रिकेटरों ने जल्द स्वास्थ होने की शुभकामनाएं दी

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के कोविड-19  (COVID-19 Test) में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. पूर्व भारतीय कप्तान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी. तेंदलुकर ने बताया कि वह घर पर पृथक-वास कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव है. तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मैं खुद जांच करवा रहा था और कोविड-19 से बचने के लिए सभी जरूरी सावधानी भी बरत रहा था.  हालांकि बीमारी के हल्के लक्षणों के बाद आज जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

Ind vs Eng: स्टोक्स को थर्ड अंपायर ने नहीं दिया रन आउट, तो भड़क उठे युवराज सिंह, ये तो जरूर आउट है.."

 उन्होंने बताया, ‘‘ घर के अन्य सदस्य जांच में नेगेटिव आये है. मैं घर में पृथक-वास में हूं और डॉक्टरों के सलाह के अनुसार सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं, मैं उन सभी स्वास्थ्य पेशेवरों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो मेरी और देशभर के अन्य लोगों की देखभाल कर रहे हैं. सभी सावधानी बरते.''

महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में पिछले कुछ समय में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े है. शुक्रवार को इसके 36,000 से अधिक मामले दर्ज किये गये. तेंदुलकर ने हाल ही रायपुर में पूर्व क्रिकेटरों के ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चैलेंज' टूर्नामेंट में भाग लिया था. तेंदुलकर की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की विजेता बनी थी.

तेंदुलकर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फैन्स और क्रिकेटर/ पूर्व क्रिकेटर ट्वीट कर उनके जल्द स्वास्थ होने की कामना कर रहे हैं. बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर सचिन को जल्द से जल्द ठीक होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है. इसके अलावा इरफान पठान, हरभजन सिंह ने अपनी शुभकामनाएं सचिन को ट्वीट के जरिए दी है. 

IND vs ENG: केएल राहुल ने शतक जमाने के बाद पकड़ ली अपनी कान, खुद बताई खास वजह

रोड सेफ्टी सीरीज में तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से भी कमाल का परफॉर्मेंस किया और टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Irfan Khan Pathan, Brian Lara, Harbhajan Singh, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com