करीब तीन दशक पहले आक्रामक शैली से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की नई परिभाषा लिखने वाले सर विवियन रिचर्ड्स के पसंदीदा बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।
आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में रिचर्ड्स ने अपने कुछ पसंदीदा वनडे बल्लेबाजों के नाम लिए हैं, जिनमें तेंदुलकर और भारत के मौजूदा नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली शामिल हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रिचर्ड्स ने लिखा, पहला नाम जो दिमाग में आता है, वह सचिन तेंदुलकर का है। मैं उसे लीजैंड कह सकता हूं। वह इस तरह का खिलाड़ी है कि उसके बिना अगर कोई भी टीम चुनी जाए, तो यह शर्मनाक होगा।
उन्होंने लिखा, तेंदुलकर हमेशा से मेरे पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक रहा है। वह दुनिया के बाकी क्रिकेटरों के मुकाबिल कद काठी में छोटा था, लेकिन सभी अच्छी चीजें छोटे पैकेज में आती है और वह बेहतरीन बल्लेबाज था।
कोहली के बारे में रिचर्ड्स ने लिखा, इतनी कम उम्र में वह वनडे क्रिकेट में इतने शतक जमा चुका है। वनडे क्रिकेट में उसका आत्मविश्वास गजब का है। ऐसा नहीं है कि टेस्ट क्रिकेट में उसमें आत्मविश्वास की कमी है, लेकिन मुझे वनडे में उसकी आक्रामक शैली पसंद है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं