विज्ञापन

ईरान से जंग के बीच एक और युद्ध की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने बताया अगला नंबर किसका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा जल्द गिरने वाला है और वे विदेश मंत्री मार्को रूबियो को वहां भेजने की योजना बना रहे हैं. CNN इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिकी सैन्य प्रदर्शन को बेहतरीन बताया.

ईरान से जंग के बीच एक और युद्ध की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने बताया अगला नंबर किसका
US President Donald Trump
AP
  • ट्रंप ने कहा कि क्यूबा जल्द ही गिरने वाला है और वे विदेश मंत्री रूबियो को वहां भेजने की योजना बना रहे हैं.
  • ट्रंप ने ईरान युद्ध में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की सराहना की और अरब देशों के जवाब को प्रभावशाली बताया.
  • क्यूबा पर 6 दशकों से US प्रतिबंध जारी हैं और 2021 के विरोध प्रदर्शनों के बाद वहां असंतोष की स्थिति बनी हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वाशिंगटन की नजरें केवल ईरान युद्ध तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उसके भू-राजनीतिक इरादे इससे कहीं आगे तक फैले हो सकते हैं. CNN को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि क्यूबा 'बहुत जल्द गिरने वाला' है और वे अपने विदेश मंत्री मार्को रूबियो को वहां भेजने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, 'Cuba is gonna fall pretty soon. I'm gonna put Marco over there. We've got plenty of time, but Cuba's ready.'

क्यूबा में सत्ता परिवर्तन चाहता है अमेरिका

क्यूबा मूल के प्रवासी परिवार से आने वाले रूबियो लंबे समय से क्यूबा की राजधानी हवाना में सत्ता परिवर्तन की वकालत करते रहे हैं. ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके मुताबिक क्यूबा का 'गिरना' किस तरह का होगा. क्या यह राजनीतिक समझौते के जरिए बदलाव होगा, आर्थिक ढहाव या किसी सीधे हस्तक्षेप जैसा कदम. क्यूबा पर पिछले छह दशक से अमेरिकी प्रतिबंध जारी हैं और 2021 के बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद देश में असंतोष की स्थिति लगातार बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- IRIS डेना पर अमेरिकी हमले से पहले भारत ने अन्य ईरानी जहाज को दी थी डॉकिंग की परमिशन, कोच्चि में हैं 183 क्रू मेंबर्स-सूत्र

ईरान युद्ध पर ट्रंप बोले- लाजवाब प्रदर्शन 

क्यूबा को लेकर टिप्पणी ट्रंप ने उस इंटरव्यू में की जिसमें उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध पर अमेरिकी प्रदर्शन की भी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना बेहतरीन कर रही है और उम्मीद से कहीं अधिक सफल है. ट्रंप के मुताबिक गल्फ अरब देशों पर ईरान ने हमला कर बहुत बड़ी गलती की है, जबकि खाड़ी देश 'unbelievable' प्रदर्शन कर रहे हैं.

ईरान में कौन करेगा नेतृत्व, ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध के बाद ईरान का नेतृत्व कौन करेगा. इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि यह प्रक्रिया वेनेज़ुएला की तरह चलेगी, और नया नेतृत्व वही होगा जो अमेरिका और इजरायल के हितों को ध्यान में रखे. ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के कारण बढ़ती तेल कीमतों पर उन्होंने चिंता को नजरअंदाज करते हुए कहा कि यह बढ़ोतरी 'अस्थायी' है और जल्द ही हालात सामान्य होंगे.

लेखक के बारे में
img
Satyam Baghel
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, Trump On Iran, Trump Attack On Cuba, Cuba Administration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com