- अफ्रीकी दौरे पर इतिहास रचने से चूके विराट कोहली
- भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने से अब भी दो मैच दूर
- कोहली ने टीम इंडिया के लिए अबतक 98 टेस्ट मुकाबले खेले
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला शुरू हो गया है. दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला जोहांसबर्ग (Johannesburg) स्थित इंपीरियल वांडरर्स स्टेडियम (Imperial Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में 29 वर्षीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इस मुकाबले में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं. जोहांसबर्ग टेस्ट शुरू होने से कुछ देर पहले बीसीसीआई (BCCI) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय कप्तान के बैक में समस्या है.
बता दें दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर होने के बाद कैप्टन कोहली को अब एक खास रिकॉर्ड के लिए कुछ दिनों का और इंतजार करना होगा. दरअसल भारतीय कप्तान ने अबतक देश के लिए 98 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. अगर कोहली अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे और तीसरे टेस्ट मुकाबले में भी खेलने में कामयाब होते तो वह देश के लिए 100 टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाते. फिलहाल वह भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट मुकाबले खेलने वाले 12वें खिलाड़ी हैं. कोहली से एक कदम आगे देश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) हैं. अजहरुद्दीन ने भारतीय टीम के लिए 99 टेस्ट मुकाबले खेले हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SA vs IND: जोहांसबर्ग टेस्ट से कोहली हुए बाहर, सोशल मीडिया पर आ रही हैं ऐसी प्रतिक्रियाएं
बात करें जोहांसबर्ग टेस्ट में कोहली के विकल्प के बारे में तो उनकी गैरमौजूदगी में 28 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. इससे पहले विहारी को पहले टेस्ट मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था.
वहीं बात करें कोहली के अबतक के टेस्ट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए इस प्रारूप में 98 मुकाबले खेलते हुए 166 पारियों में 50.3 की एवरेज से 7854 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 27 शतक और 27 अर्धशतक भी निकले हैं. कोहली का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 254 रन है.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं