तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (cricketer S. Sreesanth) को भले ही आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा लेकिन रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में उनकी केरल टीम में वापसी हुई. लेकिन वहां भी दुर्भाग्य से वह चोटिल हो गए और अब इस समय अस्पताल में भर्ती है. श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर अपनी ए तस्वीर भी शेयर की थी. इन सभी घटनाओं से पहले श्रीसंत अपनी वापसी से काफी खुश थे और हाल ही में विजडन इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई बातों का खुलासा किया. बातचीत के दौरान श्रीसंत ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने करियर में वह कौन सी गेंद फेंकी थी जिसे वो अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंद मानते हैं. उन्होंने कहा कि, अपने करियर में उन्होंने कई अच्छी गेंदें की, खासकर 2010 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जैक कैलिस को खतरनाक बाउंसर पर आउट किया था. वह गेंद बेहद ही खास थी, लेकिन इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि साल 2006 में वेस्टइंडीज के दौरे पर जिस तरह से डैरेन गंगा (Daren Ganga) को अपनी खूबसूरत Outswinger पर बोल्ड किया था वह गेंद अबतक की सबसे खतरनाक और सर्वश्रेष्ठ है.
PAK vs AUS: पैट कमिंस का जलवा, ऐसा 'गजब' कैच लेकर कोच को भी चौंका दिया- Video
— Sreesanth (@sreesanth36) March 1, 2022
इंटरव्यू में श्रीसंत ने गंगा को कैसे आउट किया, इसके बारे में भी बात की और कहा कि, कैसे मैंने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज को गुमराह कर आउट करने का प्लान बनाया था. तेज गेंदबाज ने कहा कि मैं लगातार अपनी गेंद को धीमी गति से फेंक रहा था जिससे बल्लेबाज को यह अंदाजा हो सके कि मैं थक चूका हूं. यहां तक कि कमेंटेटर भी मुझे थका हुआ मान रहे थे. मैं गेंद करने के बाद अपने जूते के फीते को बांध रहा था. मुझे लगता है कि वह मेरा छठा या सातवां ओवर था और यह बहुत सुनियोजित तरीके से हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रीसंत ने उस मौके को याद करते हुए आगे कहा , “मुझे लगता है कि केवल मुनाफ पटेल ही जानते थे, वो मेरे पास आकर कहते थे, 'नाटक कर रहा है', क्योंकि उसने मुझे इंडियन एयरलाइंस और चेन्नई में लीग मैचों के लिए खेलते देखा था. यह मेरी रणनीति में से एक हुआ करती थी. मैं बल्लेबाज को यह एहसास दिलाता था कि मैं थक गया हूं और गेंदबाजी सही से नहीं कर पा रहा. उसके बाद मैंने बल्लेबाज को तेज आउटस्विंग फेंकी और वह बोल्ड हो गया. वह गेंद मेरे करियर की सबसे बेहतरीन गेंद रही, ऐसा मैं मानता हूं.
आकाश चोपड़ा ने चुनी T20 World Cup के लिए संभावित भारतीय टीम, दो दिग्गज खिलाड़ी को किया बाहर
बता दें कि 2006 में वेस्टइंडीज के दौरे पर श्रीसंत ने गजब की गेंदबाजी की थी और 3 मैच में 10 विकेट चटकाए थे. साल 2006 में श्रीसंत ने 7 टेस्ट में कुल 35 विकेट चटकाए थे. ओवरऑल श्रीसंत ने अपने टेस्ट करियर में 27 मैच खेलकर कुल 87 विकेट लिए.
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं