विज्ञापन

RSA vs NZ 1st Semi-Final: RSA vs NZ: आज चली दक्षिण अफ्रीका की 'सुपर मिसाइल', तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं, इन 2 USP से उड़ी कीवियों की नींद

South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: दक्षिण अफ्रीका की 'सुपर मिसाइल' न्यूजीलैंड को पहले बहुत ही बुरी तरह घायल कर चुकी है. और आज न्यूजीलैंड के तमाम चाहने वाले इसी से बुरी तरह भयभीत हैं.

RSA vs NZ 1st Semi-Final: RSA vs NZ: आज चली दक्षिण अफ्रीका की 'सुपर मिसाइल', तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं, इन 2 USP से उड़ी कीवियों की नींद
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: Social Media

T20 World Cup 2026 में इडेन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिर उठा खड़ा है. यह सही है कि दक्षिण अफ्रीकी सुपर-8 राउंड (Super-8 round) में तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड टीम दिन विशेष पर किसी को भी पानी पिला सकती है. और दिन विशेष पर वर्ल्ड कप में क्या-क्या हुआ है, यह सभी ने देखा है. जिंबाब्वे ने दिन विशेष पर दिग्गज कंगारुओं को पानी पिलाया, तो नेपाल जैसे देश ने अपने खेल से सभी को दांत तले उंगली दबाने में पर मजबूर कर दिया है. और नॉकआउट तो एक ऐसी टक्कर होती हैं, जहां पिछला सर्वश्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ हवा-हवाई हो जाता. और इस बात को दक्षिण अफ्रीका से बेहतर तो इतिहास में कोई नहीं समझ सकता. बहरहाल, टक्कर की शुरुआत 'शून्य' से होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के पास एक ऐसी 'सुपर मिसाइल' है, जो कुछ देर पिच पर खड़ी रह गई, तो कीवियों को तहस-नहस कर देगी. और इस सुपर मिसाइल की USP एक नहीं, बल्कि दो हैं. 


ग्रुप में किया न्यूजीलैंड को बुरी तरह घायल 

यह ग्रुप स्टेज में 14 फरवरी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम था, जब दक्षिण अफ्रीका की सुपर मिसाइल एडेन मार्करम चली, तो न्यूजीलैंड को तहस-नहस कर दिया.जो बॉलर सामने आया, उसी को उजाड़ दिया. और सिर्फ 44 गेदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों से 86 रन बना डाले.  मतलब 56 रन सिर्फ बाउंड्रियों से. असर ऐसा हुआ कि कि दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवरों में ही मैच अपने नाम करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से पीट दिया. और आज करो या मरो की जंग में दक्षिण अफ्रीका की राह में दक्षिण अफ्रीका की यही सुपर मिसाइल सबसे बड़ा रोड़ा है क्योंकि इसकी यूएसपी (खासियत) बहुत ही स्पेशल है. 

इस USP के क्या कहने !!

दक्षिण अफ्रीकी सुपर मिसाइल यानी कप्तान एडेन मार्करम की खासियत एक नहीं, बल्कि कई है. सबसे ऊपर तो यही है कि सब मुकाबला सबड़े बड़ा हो, तो इनमें एक अलग ही आत्मा प्रवेश कर जाती है. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जड़ा शतक इसका एक बेहतरीन उदाहरण है. 

वहीं, वह आज की तारीख में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर बल्लेबाज हैं. वर्ल्ड कप में उन्होंने 175 के स्ट्राइक-रेट से 268 रन अभी तक (सेमीफाइनल से पहले तक) बनाए हैं. फिलहाल टूर्नामेंट में बरकरार पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में मार्करम का स्ट्राइक-रेट सबसे ज्यादा है. और इन्हीं दो यूएसपी (खास बातों) ने न्यूजीलैंड की नींद उड़ाई हुई है.

यह भी पढ़ें: अफ्रीका-न्यूजीलैंड फाइनल के टिकट के लिए आमने-सामने, इतिहास का गवाह बनेगा ईडन गार्डन, खास है ये रिकॉर्ड

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aiden Kyle Markram, Mitchell Josef Santner, New Zealand, South Africa, Cricket, T20 World Cup 2026, South Africa Vs New Zealand 03/04/2026 Sanz03042026268127
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com