विज्ञापन

RR vs SRH: रियान पराग से कप्तानी में हुई इस गलती को देख गुस्से में वीरेंद्र सहवाग, फ्रेंचाइजी को दी नसीहत

IPL 2026: रियान पराग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं, शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे.

RR vs SRH: रियान पराग से कप्तानी में हुई इस गलती को देख गुस्से में वीरेंद्र सहवाग, फ्रेंचाइजी को दी नसीहत
Virendra Sehwag on Riyan Parag

Virender Sehwag angry on Riyan Parag's Leadership: भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने राजस्थान रॉयल्स से आग्रह किया है कि वे आईपीएल 2026 के दौरान फ्रेंचाइजी के कप्तान के तौर पर रियान पराग के भविष्य पर पुनर्विचार करें. सहवाग को रियाग पराग से कप्तानी के दौरान हो रही गलती तको को लेकर बयान दिया है. बता दें कि कप्तान की जिम्मेदारी लेने के बाद से रियान पराग बल्ले के तौर पर असफल रहे हैं.  सहवाग ने रियान पराग की कप्तानी को लेकर बयान दिया और कहा, राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग की कप्तानी के बारे में सोचना चाहिए, मैनेजमेंट को यह सोचना होगा कि क्या वह उनके लिए सही कप्तान हैं., आप सभी 25 लोगों का इंटरव्यू ले सकते थे, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होगा."

सहवाग ने SRH के ख़िलाफ हार के दौरान पराग की रणनीति पर भी सवाल उठाए, और इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने विकेट लेने वाले अपने गेंदबाजों, रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा का सही इस्तेमाल नहीं किया. सहवाग ने कहा, "जडेजा और बिश्नोई, दोनों ने सिर्फ एक-एक ओवर डाला..आपको उन्हें एक और ओवर देना चाहिए था. अगर आप उन्हें सिर्फ एक ओवर देंगे, तो विकेट कौन लेगा? अगर बिश्नोई और जडेजा गेंदबाजी करते, तो वे विकेट लेने की कोशिश करते."

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इस सीज़न में बल्ले से पराग के खराब प्रदर्शन पर भी बात की, और कहा कि कप्तान को पूरी तरह से युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर निर्भर रहने के बजाय ज्यादा जिम्मेदारी लेनी चाहिए.पूर्व दिग्गज ने कहा, "एक बल्लेबाज के तौर पर, अगर मैं कप्तान हूं, और मैं रन नहीं बना रहा हूं, तो मेरी कप्तानी पर असर पड़ेगा. मैं अपने रनों के बारे में ही सोचता रहूंगा. मैं यही सोचता रहूंगा कि वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में शतक जड़ दिया, और मैं एक सीनियर खिलाड़ी हूं, तो मैं रन क्यों नहीं बना पा रहा हूं? इसका आपकी बल्लेबाजी पर असर पड़ता है, क्योंकि आप अपने बारे में ही सोचते रहते हैं."

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने, टूट गया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com