जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) के बीच खेले गए मुकाबले से पहले ही खुली जुबान में लेफ्टी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा थी. और यह चर्चा थी खास पहलू को लेकर. दरअसल पंजाबी लेफ्टी पेसर अर्शदीप ने जारी संस्करण में जायसवाल को दो बार आउट किया. और पंडित यही बातें कर रहे थे कि लेफ्टी पेसर के सामने यह जायसवाल को एकदम क्या हो गया है. वैसे कई बार देखा गया है कि लेफ्टी पेसर के सामने शॉट खेलते समय वह सही पोजीशन में नहीं होते, गेंद को अक्सर लपेटते दिखाई पड़ते हैं. कुछ न कुछ तो तकनीकी जरूर है. ऐसे में सभी की नजरें जायसवाल और अर्शदीप के मुकाबले पर थीं.
और डर सही निकला करोड़ों फैंस का
फैंस और पंडित यही बातें कर रहे थे कि कहीं इस बार भी वह अर्शदीप का शिकार न हो जाएं. लेकिन अर्शदीप न सही, तो सैम कुरेन ही सही! फिर से लेफ्टी के शिकार बन गए. इस बार दूर की गेंद को बिना पैर चलाए ड्राइव खेलने गए, लेकिन देरी से अंदर आई कुरेन की गेंद काम कर गई. बल्ले का मोटा अंदरुनी किनाारा लेकर गेंद स्टंप्स बिखर गई. रन बने सिर्फ चार और सवालों और शंकाओं का वजन टी20 विश्व कप से पहले और ज्यादा बढ़ गया.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
और खराब हो गया गया औसत
पंजाब के खिलाफ मैच से पहले जायसवाल का औसत तीस से कहीं ज्यादा था, लेकिन अब यह गिरकर नीचे चला गया है. और यह सवाल खड़े करने के लिए काफी है. विंडीज और अमेरिका में पिच अलग तरह की मिलेंगी. ऐसे में जायसवाल कैसे टीम इंडिया का भला करेंगे? निश्चित तौर पर छह मैचों में एक में धमाके का फॉर्मूला आईपीएल में ही चल सकता है. अब 13 मैचों में जायसवाल का औसत गिरकर 29.00 हो गया है. आईपीएल में एक मैच बचा है, तो विश्व कप से पहले एक वॉर्म-अप मैच मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं