Vaibhav Sooryvanshi's revelation: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को सुनामी पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की लोकप्रियता का असर और ऊपर चला गया है. राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत के मौके पर सूर्यवंशी के बल्ले ने बवंडर मचा दिया, लेकिन 38 गेंदों पर 10 छक्कों और 7 चौकों से 93 रन बनाने के बावजूद वैभव इस पारी के दौरान दबाव महसूस कर रहे थे. और यह बात 'छोटू उस्ताद' ने मैच खत्म होने के बाद टीम मैनेजर और मेगा टूर्नामेंट में वैभव के गॉर्जियन की भूमिका निभा रहे रोमी भिंडर के साथ बातचीत में स्वीकार की.
Vaibhav explaining that he was feeling the pressure initially after a few dots, but then Jaiswal told him to not worry about the SR as he can hit 3-4 boundaries anytime to make up for the slow start.
— Gangadhar (@gangadhar_11) May 20, 2026
And then people have the audacity to call Jaiswal insecure of Vaibhav's hype. pic.twitter.com/pZojDALPKi
भिंडर ने वैभव से सवाल किया कि जिस तरह से तुमने शुरुआत की, यशस्वी ने जिस तरह शुरुआत की और फिर आपने उसकी क्षतिपूर्ति की, वह एक बड़ी बात थी. मैं जानना चाहता हूं कि जब आप बैटिंग के लिए गए, तो इस पर आप क्या कहेंगे? इस पर वैभव बोले, 'वास्तव में जब दो-तीन बॉल डॉट (खाली) हुआ, तो वास्तव में मुझे थोड़ा दबाव महसूस होने लगा था. लेकिन इस मौके पर यशस्वी भैया (जायसवाल) ने कहा कि तू खेल. हम 10 ओवर जब तक खेलेंगे, ये बैकफुट पर रहेंगे. और तू कभी भी चार-पांच बड़े शॉट खेलकर स्कोर बराबर कर सकता है. तेरा भी स्ट्राइक-रेट ऊपर जाएगा. तू गेम में है और टेंशन मत ले. तू खेल और यह कभी भी कवर हो सकता है.'
फैंस इस घटना की तारीफ कर रहे हैं. और उन्होंने यशस्वी की सोच को शानदार बताया है
Jaiswal is not insecure of Vaibhav but his stature as a player , he sees Vaibhav as his younger brother but as he is a great batter he will always want to be the #1 batter in the team. I feel like he is overtrying and getting out to match Vaibhav's hitting, he is too good to flop
— John Martin (@JohnMar90423065) May 20, 2026
फैंस की प्रतिक्रिया ने यह भी बताया कि सैमसन के फैंस जायसवाल को निशाना बनाते हैं
Sanju fans like Chinmay Marwari and several other agenda-driven accounts constantly target Jaiswal, but he's still one of the most secure players in the team.
— 🎤 (@elonkimaaka) May 20, 2026
इसमें कोई दो राय नहीं कि सूर्यवंशी ऐसा कर सकते हैं
Vaibhav can win :
— AdityaRRaj (@RR_for_LIFE) May 20, 2026
- The Orange Cap
- The MVP Award
- The Emerging player award
- Super Striker of the season award
- Most Sixes Award
and most important is he's doing all this at just 15 and in his first proper IPL season 😭😭 pic.twitter.com/TGjuLN83dO
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को लेकर LSG कोच जस्टिन लैंगर का बड़ा बयान, इस मामले में डॉन ब्रैडमैन से कर दी तुलना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं