विज्ञापन

RR vs LSG: 'मैं उस समय दबाव महसूस कर रहा था', सुनामी पारी के बावजूद वैभव ने स्वीकारा, जानें पिच पर किसके शब्दों ने दिया हौसला

Vaibhav Sooryvanshi's revelation: वैभव की मंगलवार की पारी के बाद पूरे क्रिकेट जगत में उनके चर्चे हैं. पारी बहुत ही सुनामी थी, लेकिन वैभव ने बताया कि वह दबाव महसूस कर रहे थे

RR vs LSG: 'मैं उस समय दबाव महसूस कर रहा था', सुनामी पारी के बावजूद वैभव ने स्वीकारा, जानें पिच पर किसके शब्दों ने दिया हौसला
Vaibhav Sooryvanshi's revelation:
source: social media

Vaibhav Sooryvanshi's revelation: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को सुनामी पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की लोकप्रियता का असर और ऊपर चला गया है. राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत के मौके पर  सूर्यवंशी के बल्ले ने बवंडर मचा दिया, लेकिन 38 गेंदों पर 10 छक्कों और 7 चौकों से 93 रन बनाने के बावजूद वैभव इस पारी के दौरान दबाव महसूस कर रहे थे. और यह बात 'छोटू उस्ताद' ने मैच खत्म होने के बाद टीम मैनेजर और मेगा टूर्नामेंट में  वैभव के गॉर्जियन की भूमिका निभा रहे रोमी भिंडर के साथ बातचीत में स्वीकार की. 

भिंडर ने वैभव से सवाल किया कि जिस तरह से तुमने शुरुआत की, यशस्वी ने जिस तरह शुरुआत की और फिर आपने उसकी क्षतिपूर्ति की, वह एक बड़ी बात थी. मैं जानना चाहता हूं कि जब आप बैटिंग के लिए गए, तो इस पर आप क्या कहेंगे? इस पर वैभव बोले, 'वास्तव में जब दो-तीन बॉल डॉट (खाली) हुआ, तो वास्तव में मुझे थोड़ा दबाव महसूस होने लगा था. लेकिन इस मौके पर यशस्वी भैया (जायसवाल) ने कहा कि तू खेल. हम 10 ओवर जब तक खेलेंगे, ये बैकफुट पर रहेंगे. और तू कभी भी चार-पांच बड़े शॉट खेलकर स्कोर बराबर कर सकता है. तेरा भी स्ट्राइक-रेट ऊपर जाएगा. तू गेम में है और टेंशन मत ले. तू खेल और यह कभी भी कवर हो सकता है.'

फैंस इस घटना की तारीफ कर रहे हैं. और उन्होंने यशस्वी की सोच को शानदार बताया है

फैंस की प्रतिक्रिया ने यह भी बताया कि सैमसन के फैंस जायसवाल को निशाना बनाते हैं

इसमें कोई दो राय नहीं कि सूर्यवंशी ऐसा कर सकते हैं

 

 यह भी पढ़ें:   वैभव सूर्यवंशी को लेकर LSG कोच जस्टिन लैंगर का बड़ा बयान, इस मामले में डॉन ब्रैडमैन से कर दी तुलना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com