RR vs DC IPL 2026: KL Rahul into Super-5 Indian Club of Most PoTM Award : दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और पाथुम निसांका के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी. दिल्ली लगातार तीन हार के बाद मिली इस जीत से आठ अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंक से चौथे स्थान पर कायम है. दिल्ली की जीत के हीरो केएल राहुल रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में छह चौके और पांच छक्कों के दम पर 75 रनों की पारी खेली. राहुल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. यह 17वां मौका रहा, जब केएल राहुल आईपीएल में PoTM जीतने में सफल हुए हैं और इसके साथ ही उन्होंने 'सुपर-5 इंडियन' क्लब में एंट्री ली.
केएल राहुल की नजरें धोनी के रिकॉर्ड पर
केएल राहुल अब आईपीएल में सबसे अधिक मौकों पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने रवींद्र जडेजा के रिकॉर्ड की बराबरी की है. जडेजा ने भी 17 बार यह अवॉर्ड जीता है. उनके आगे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा है. केएल राहुल जिस फॉर्म में चल रहे हैं, धोनी को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें अधिक इनिंग नहीं लगने वाली है.
आईपीएल में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार (भारतीय)
- 21 - रोहित शर्मा
- 20-विराट कोहली
- 18 - एमएस धोनी
- 17-रविन्द्र जड़ेजा
- 17 - केएल राहुल*
बात अगर मुकाबले की करें तो राजस्थान से मिले 226 के लक्ष्य के जवाब में केएल राहुल और पथुम निसांका ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 गेंद में 110 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद नीतिश राणा ने 17 गेंद में 33 रन की पारी खेली. फिर ट्रिस्टन स्टब्स (11 गेंद में नाबाद 18 रन) और आशुतोष शर्मा ने (15 गेंद में नाबाद 25 रन) टीम को पांच गेंद रहते तीन विकेट पर 226 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई. दिल्ली का यह अपने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल 'चेज' रहा. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत छह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं