विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2022

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

4.5 ओवर (1 रन) डायरेक्ट हिट पॉइंट फील्डर द्वारा लेकिन बल्लेबाज़ बड़े आराम से क्रीज़ में आ चुके थे| पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर रन भाग लिया था| डायरेक्ट हिट तो हुआ लेकिन कोई नुक्सान नहीं हुआ|

4.4 ओवर (4 रन) चौका! मिड ऑफ़ पर फील्डर बटलर का एक भरसक प्रयास लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए| दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को मिड ऑफ़ की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs राजस्थान: Match 39: Faf du Plessis hits Trent Boult for a 4! RCB 29/1 (4.4 Ov). Target: 145; RRR: 7.57

4.3 ओवर (1 रन) टैप किया थर्ड मैन की ओर गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

4.2 ओवर (1 रन) बाई के रूप में रन आया| तेज़ गति की गेंद और उछाल से फाफ को चकमा दे दिया था| कीपर से हुई चूक, थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

4.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

3.6 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 22/1 बैंगलोर|

3.5 ओवर (4 रन) चौका! कड़क पुल शॉट!! माहिर हैं इस शॉट के फाफ और उसे अपनी ताक़त के साथ खेला भी यहाँ पर| मिड विकेट पर एक बड़ा गैप था जिसकी वजह से चौका हासिल हुआ| बैंगलोर vs राजस्थान: Match 39: Faf du Plessis hits Prasidh Krishna for a 4! RCB 22/1 (3.5 Ov). Target: 145; RRR: 7.61

3.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| गैप नहीं हासिल हुआ| कोई रन नहीं|

3.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

3.2 ओवर (2 रन) तीन रन मिलते लेकिन वन शॉट हो गया यानी अब दो ही रन्स मिलेंगे!!! बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर चहल द्वारा चेज़ की गई| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए जिसमें से एक कम करना होगा अब|

3.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ गेंद को फाफ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर ने अपने दाएं ओर भागते हुए गेंद को रोक दिया|

2.6 ओवर (1 रन) इस बार पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर गेंद को खेला| गैप था जहाँ से सिंगल हासिल हो गया| 3 के बाद 15/1 बैंगलोर|

2.5 ओवर (0 रन) शरीर पर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|

2.4 ओवर (0 रन) लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर, रन का कोई मौका नहीं बन पाया|

2.3 ओवर (4 रन) चौका! ये अच्छा शॉट, ये गैप में शॉट और फाफ का चौके वाला शॉट है ये!!! आज इस बल्लेबाज़ को अपनी टीम के लिए चलना होगा और उसकी शुरुआत हो चुकी है| ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर करारा कट शॉट लगाया और बाउंड्री हासिल की| बैंगलोर vs राजस्थान: Match 39: Faf du Plessis hits Trent Boult for a 4! RCB 14/1 (2.3 Ov). Target: 145; RRR: 7.49

2.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

2.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

1.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! शॉटपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

1.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

रजत पाटीदार बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

1.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रियान पराग बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| एक और फ्लॉप शो विराट कोहली द्वारा| 9 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए थे लेकिन टॉप एज लेकर पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर पराग ने आगे की तरफ डाईव लगाकर एक बेहतरीन लो कैच पकड़ लिया| विराट कुछ देर क्रीज़ पर रुके लेकिन फिर खुद से निराश होकर मुस्कुराते हुए पवेलियन की तरफ चलते बने| 10/1 बैंगलोर, लक्ष्य से 135 रन दूर| बैंगलोर vs राजस्थान: Match 39: WICKET! Virat Kohli c Riyan Parag b Prasidh Krishna 9 (10b, 2x4, 0x6). RCB 10/1 (1.4 Ov). Target: 145; RRR: 7.36

1.4 ओवर (1 रन) वाइड! ओह!! बढ़िया गेंद!! आउट साइड ऑफ़ थी जिसे लेग साइड पर खेलने गए| काफी बाहर थी इस वजह से वाइड करार दिया गया|

1.3 ओवर (0 रन) इस बार बीच बल्ले पर आई गेंद जिसे विराट ने मिड ऑफ़ की तरफ खेला| कोई रन नहीं|

1.2 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए|

1.1 ओवर (0 रन) एक और अंदरूनी किनारा और पैड्स को जा लगी गेंद| आज विराट एक अलग किस्मत लेकर आये हैं ऐसा लग रहा|

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|

0.5 ओवर (4 रन) चौका!!! कोहली की जान में जान आई यहाँ पर!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs राजस्थान: Match 39: Virat Kohli hits Trent Boult for a 4! RCB 8/0 (0.5 Ov). Target: 145; RRR: 7.15

0.4 ओवर (4 रन) शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा| इसी के साथ विराट कोहली ने अपना खाता दो गोल्डन डक के बाद खोला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| बैंगलोर vs राजस्थान: Match 39: Virat Kohli hits Trent Boult for a 4! RCB 4/0 (0.4 Ov). Target: 145; RRR: 7.29

0.3 ओवर (0 रन) ओह!!! कोहली को मिला भाग्य का साथ!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट लेग की ओर पुश किया| हवा में गई गेंद फील्डर ने अपने आगे की ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद एक टप्पा खाकर हाथ में आई| बाल बाल बचे कोहली यहाँ पर|

0.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

0.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कोहली ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ पुश किया| बोल्ट ने उसे पकड़ा, रन नहीं आया|

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, Maharashtra Cricket Association Stadium Pune, Indian Premier League 2022, Royal Challengers Bangalore Vs Rajasthan Royals 04/26/2022 Bcrr04262022210503, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com