
14.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई गेंद स्क्वायर लेग से भागकर राहुल त्रिपाठी ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्डर किया और अपनी टीम के लिए 2 रन बचाया|
14.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
14.3 ओवर (4 रन) एक और चौका!! एबी ऑन फायर!!! इस बार लॉन्ग ऑफ़ फील्डर महज़ दर्शक बनकर रह गए| करार स्ट्रोक मिस्टर 360 द्वारा| सामने का फील्डर हिला भी नहीं इतना तेज़ था ये शॉट|
14.2 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन कोई स्लिप फील्डर नहीं थे वहां पर जहाँ से गैप मिला और गेंद चार रनों के लिए निकल गई| एक स्लिप लगाने की ज़रुरत वहां पर| ड्राइव लगाने गए थे लेकिन बाहरी किनारा लगा बैठे|
14.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
13.6 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मैक्सवेल ने शॉर्ट थर्ड मन फील्डर के ऊपर से गाइड किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
13.6 ओवर (1 रन) इस ओवर से आती हुई दूसरी वाइड गेंद!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर पंच करते हुए एक रन लिया|
13.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नही हुआ|
13.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|
13.2 ओवर (1 रन) एक बार फिर से थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन निकाला|
13.1 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!! 13 ओवर की समाप्ति के बाद 106/3 बैंगलोर| क्रीज़ पर एबी और मैक्सवेल टिके हुए हैं जिनसे बैंगलोर को एक बड़े स्कोर तक जाने की पूरी उम्मीद| इस पिच पर कितना स्कोर बनना चाहिए अब यहाँ इस ढाई मिनट के समय में रणनीति बनाई जायेगी| मेरे अनुसार 160 यहाँ पर काफ़ी होगा|
12.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया|
12.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
12.4 ओवर (1 रन) ओवरपिच बॉल को मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप किया| डीप पॉइंट की ओर गई गेंद जहाँ से आया 1 रन|
12.3 ओवर (1 रन) आगे की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला जहाँ से एक रन हो गया|
12.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
12.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर 1 रन लिया|
11.6 ओवर (3 रन) तिग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऊपर डाली गई गेंद को एबी ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| काफी बड़ा एरिया है उधर इस वजह से दो तो आसानी से मिल गए, तीसरे की मांग की और उसे हासिल कर लिया| इसी के साथ बैंगलोर के 100 रन भी पूरे हुए|
11.5 ओवर (2 रन) बढ़िया शुरुआत एबी द्वारा| दुग्गी के साथ खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को पॉइंट फील्डर के दूर से खेला और गैप हासिल किया| आसानी से दो रन मिल गए इस बार|
11.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
11.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
एबी डिविलियर्स अब आये हैं अगले बल्लेबाज़...
11.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बैंगलोर को लगता हुआ तीसरा झटका| 86 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| देवदत पदिकल 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ लगती हुई पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर ठीक तरह से नही आई गेंद स्टीकर के ऊपर लगती हुई बॉल स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर पीछे मौजूद राहुल त्रिपाठी जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा शानदार कैच| 95/3 बैंगलोर|
10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 11 रन इस ओवर से आये| इस गेंद को आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पुश किया और रन हासिल किया| 95/2 बैंगलोर|
10.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए मैक्सवेल| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद पैड्स को लगी और शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने भगाकर सिंगल लिया|
10.4 ओवर (4 रन) वन बाउंस चौका ओवर कवर्स!! द मैक्सवेल शो!! एक्स फैक्टर खिलाड़ी| इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया कवर्स बाउंड्री की तरफ| गेंद गैप में गिया जहाँ से एक टप्पे के बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
10.3 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को पंच किया जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पदिकल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| साथ खिलाड़ी को देखकर पदिकल ने भी उन्ही का रूप लिया| फुल लेंथ की गेंद को रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट फील्डर के ऊपर से गई गेंद डीप पॉइंट सीमा रेखा के बाहर, जहाँ से मिला चार रन \|
10.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को कट करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (6 रन) छक्का!! मैक्सवेल का मैक्सिमम!!! हाथ बदले और नतीजा सबसे ज्यादा| जिस तरह से स्विच हिट लगा रहे हैं मनाओ अगर इन्हें उल्टा बल्लेबाज़ी करने को भी कहा जाए तो पहली फुर्सत से तैयार होंगे| 134/3 बैंगलोर|