Royal Challengers Bangalore Women vs Gujarat Giants, 5th Match: जारी वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने घरेलू मैदान पर गुजरात जॉयंट्स को बहुत ही आसानी से 8 विकेट से हार दिया. जीत के लिए मिले 108 रनों के आसान लश्र्य का पीछा करते हुए बेंगलोर का पहला विकेट सोफी डेवाइन (1) के रूप में जल्द ही गिर गया. लेकिन यहां से कप्तान स्मृति मंधाना (43), मेघना (36) और एलिस पेरी (23) ने दो विकेट के नुकसान पर ही 12.3 ओवरों में बेंगलोर को जीत का लक्ष्य दिला दिया. इससे पहले आरसीबी से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद गुजरात की शुरुआत खराब रही. तीसरे ही ओवर में कप्तान मूनी (8) सस्ते में क्या गईं कि विकेटों की झड़ी लग गई. एक के बाद एक तीन विकेट और गिरे और कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. नंबर छह पर हेमलता (31) ने कुछ हाथ दिखाए, तो उनका बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर ओपनर हर्लीन देओल (22) का रहा. इससे गुजरात कोटे के 20 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन ही बना सका. आरसीबी के लिए मोलिनेक्स ने तीन, तो रेनुका सिंह ने दो विकेट लिए.
इससे पहले RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में खेल रहीं दोनों टीमों की फाइनल XI इस प्रकार हैं:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बैंगलोर: सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिस पैरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेनुका सिंह
गुजरात: बेथ मूनी (कप्तान और विकेट कीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, हर्लीन देओल, फोब लीचफील्ड, दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, ली ताहुहू, मेघना सिंह
Royal Challengers Bangalore Women vs Gujarat Giants, 5th Match Live:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं