विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

वर्ल्ड कप में फाइनल टाई होने पर रॉस टेलर ने दिया यह सुझाव

पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई छूटने और उसके बाद सुपर ओवर के भी बराबर रहने पर ‘बाउंड्री की गिनती’ से इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया था. इस नियम के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कड़ी आलोचना हुई थी.

वर्ल्ड कप में फाइनल टाई होने पर रॉस टेलर ने दिया यह सुझाव
रॉस टेलर
  • पिछले साल वर्ल्ड कप में हुआ था विवाद
  • ज्यादा बाउंड्री होने पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था
  • इसके बाद आईसीसी ने बदल दिया था नियम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर ने विश्व कप में कोई नॉकआउट मुकाबला या सेमीफाइनल या फाइनल टाई होने की सूरत होने के मामले में अपनी राय रखी है. टेलर ने कहा है कि   कहा है कि 50 ओवरों के विश्व कप में मैच टाई होने पर ट्रॉफी टीमों के बीच साझा कर देनी चाहिए क्योंकि उनका मानना है कि एकदिनी प्रारूप में सुपर ओवर जरूरी नहीं है. पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई छूटने और उसके बाद सुपर ओवर के भी बराबर रहने पर ‘बाउंड्री की गिनती' से इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया था. इस नियम के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कड़ी आलोचना हुई थी. इसके बाद आईसीसी को नियम में बदलाव करना पड़ा जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में विजेता निर्धारित करने के लिये लगातार सुपर ओवर खेले जाने का प्रावधान है, लेकिन टेलर को लगता है कि मैच टाई होने पर ट्रॉफी साझा कर देनी चाहिए.


टेलर ने कहा, ‘‘मैं एकदिवसीय मैचों में सुपर ओवर को लेकर अब भी दुविधा में हूं. मुझे लगता है कि एकदिनी मैच लंबे समय तक खेला जाता है और मुझे टाई मैच को टाई के रूप में ही समाप्त करने में कोई दिक्कत नहीं है.' उन्होंने कहा, ‘‘टी20 में मैच आगे जारी रखना सही है जैसे कि फुटबॉल या अन्य खेलों में होता है ताकि विजेता का निर्धारण किया जा सके, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वनडे मैचों में सुपर ओपर जरूरी है. मेरा मानना है कि संयुक्त विजेता हो सकता है.'

टेलर ने कहा, ‘‘विश्व कप के दौरान मैं असल में अंपायरों के पास गया और मैंने कहा कि मैच अच्छा था. मुझे नहीं पता था कि सुपर ओवर भी होगा. मैच टाई छूटा है तो उसे टाई ही रहना चाहिए. मेरा मनना है कि वनडे में आपको 100 ओवर खेलने होते हैं और अगर तब भी कोई अंत में बराबरी पर रहता है तो फिर मुझे लगता है कि टाई बुरा परिणाम नहीं है.' न्यूजीलैंड का सुपर ओवर में रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है. उसने सभी प्रारूपों में इस तरह के आठ से सात अवसरों पर मैच गंवाया'

VIDEO: कुछ दिन पहले ही विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com