न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने अपनी फील्डिंग से एक ऐसा कमाल किया है जिसकी चर्चा हो रही है. रोहित ने गजब का फील्डिंग करते हुए खतरनाक दिख रहे डेरिल मिचेल को रन आउट कराने में अहम भूमिका निभाई है. रोहित ने दायीं ओर गोता लगाकर गेंद को रोका और थ्रो किया, इसके बाद बाकी का काम केएल राहुल ने किया. राहुल ने थ्रो को हाथ में लेते ही गिल्लायां बिखेर दी, गेंद स्टंप्स पर बिहाइंड द लाइन आने से पहले लगी और मिचेलउन रन आउट हो गए. आउट होने के बाद डेरिल मिचेल के चेहरे पर जो भाव उभर रहे थे, वह यह बताने के लिए काफी था कि उन्हें रोहित के थ्रो से कितनी हैरानी हुई है.
रोहित ने हवा में उड़ते हुए मारा थ्रो
FLYING RUNOUT BY ROHIT SHARMA🥵😯😯 Fitnesss Level of 39 yrs old Veteran 💪 #NZvsIND #ODI #RohitSharma https://t.co/OwsqqATXXG
— 𝙉𝙖𝙥𝙤𝙡𝙚𝙤𝙣 🇮🇳 (@goatnapoleon) November 4, 2026
39 साल के रोहित ने दिखाई अपनी फिटनेस
इस शानदार थ्रो के साथ ही रोहित शर्मा ने अपनी जबरदस्त फिटनेस का सबूत दे दिया है. रोहित ने जिस अंदाज में हवा में उड़कर थ्रो किया उसे देखकर यह समझा जा सकता है कि भारतीय पूर्व कप्तान इस समय अपने शानदार फिटनेस में हैं. रोहित के शानदार थ्रो को देखकर विराट कोहली भी हैरत में नजर आए हैं और खासकर डेरिल मिचेल पूरी तरह से हैरान नजर आए हैं. मैच के बात करें तो भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह
यह भी पढ़ें | IND vs NZ Live Score 1st ODI: रोहित शर्मा का सुपरमैन थ्रो, मिचेल रन आउट, न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
यह भी पढ़ें | IND vs NZ: मोहम्मद सिराज क्यों नहीं खेल रहे पहला वनडे? मैच से बाहर होने की आ गई वजह
यह भी पढ़ें | सचिन नंबर-1, कोहली से आगे धोनी, रोहित भी लिस्ट में, न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 भारतीय
यह भी पढ़ें | भारत -न्यूजीलैंड, पहला ODI मैच आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं