- लिखा, युजी उम्मीद है आप खोया हुआ दांत तलाश लेंगे
- 23 जुलाई को 28 वर्ष के हो गए युजवेंद्र चहल
- रोहित और चहल के बीच होता रहता है हंसी-मजाक
शॉर्टर फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सोमवार, 23 जुलाई को 28 वर्ष के हो गए. चहल का जन्म वर्ष 1990 में हरियाणा के जींद में हुआ था. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चहल को जन्मदिन पर मजाकिया अंदाज में बधाई दी है. जूनियर स्तर पर शतरंज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके 'युजी' को बधाई देते हुए रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, 'छोटे भाई, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप अपनी स्पिन के जाल में हर किसी को उलझाते रहें और हर किसी को प्रभवित करते रहे. उम्मीद है कि आप अपना खोया हुआ दांत तलाश लेंगे.' रोहित ने ट्वीट में चहल के साथ ऐसा फोटो पोस्ट किया है जिसमें टीम इंडिया के इस स्पिनर का एक दांत गायब दिख रहा है.
Pak vs Zim: सरफराज अहमद ने की MS धोनी की नकल की कोशिश, देखें फिर क्या हुआ...
Wish you a great birthday little bro, may you continue to spin everyone into your web and impress one and all. And hope you find that missing tooth @yuzi_chahal . Much love RS pic.twitter.com/FnbyxaVhOt
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 23, 2018
रोहित और चहल के बीच ऐसी चुहलबाजी कोई नई बात नहीं है. हाल ही में रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी रितिका के साथ फोटो पोस्ट किया था इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'खूबसूरत शहर प्राग को निहार रहा हूं.' रोहित के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए चहल ने लिखा था, 'मिस यू रोहित शर्मा.' चहल के इस कमेंट का रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने रोचक अंदाज में जवाब देते हुए लिखा था, 'युजी चहल...वह (रोहित) अब मेरे हैं.' गौरतलब है कि रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल को इंग्लैंड के खिलाफ अगले माह से प्रारंभ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. पहला टेस्ट 1 अगस्त से प्रारंभ होना है.
वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट कोहली में यह बात है कॉमन
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. तीन मैचों की टी20 सीीरज में उनहोंने एक शतक के साथ 137 रन बनाए थे और उनका औसत 68.50 का रहा था. इसी तरह तीन मैचों की ही वनडे सीरीज में भी उन्होंने एक शतक के साथ 154 रन बनाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं