India vs Ireland, T20 World Cup 2024: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो गया है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहली बार जलवा बिखेरने के लिए तैयार है. टूर्नामेंट में आज (5 जून) उसका मुकाबला अपने से कमजोर आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.00 बजे से नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पूर्व बात करें आयरलैंड की टीम को भारत के किन 5 खिलाड़ियों से संभलकर रहना होगा, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
आईपीएल का जलवा टी20 वर्ल्ड कप में भी दिखाएंगे 'किंग कोहली'भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला टी20 फॉर्मेट में जमकर चल रहा है. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के 17वें सीजन में उन्होंने जमकर अपनी चमक बिखेरी थी. किंग कोहली से टी20 वर्ल्ड कप में भी बेहतरीन पारी की उम्मीद है. बड़े टूर्नामेंट में वह अबतक देश की उम्मीदों पर खरे भी उतरे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल 2024 में जरुर रोहित शर्मा थोड़े फीके नजर आए थे, लेकिन फिर भी वह मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे. इसके अलावा वर्ल्ड कप 2023 में पारी का आगाज करते हुए उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी. उन्होंने सबको अपना दीवाना बना दिया था. 'हिंटमैन' शर्मा से टी20 वर्ल्ड कप में भी वैसी ही पारी की उम्मीद है. अगर वह विस्फोटक बल्लेबाजी करने में कामयाब रहे तो आयरलैंड का हाल बुरा होने वाला है.
अपने अंदर की आग निकालने के लिए बेताब हैं 'कुंग फू पांड्या'क्रिकेट जगत में 'कुंग फू पंड्या' नाम से मशहूर हार्दिक पंड्या आईपीएल में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए बेताब हैं. इसकी एक झलक हम वार्म अप मैच में देख चुके हैं. बांग्लादेश के खिलाफ निचले क्रम में उन्होंने जिस तरह से विस्फोटक बल्लेबाजी की. उसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वह आईपीएल में मिली निराशा को यहां विपक्षी टीम पर निकाल रहे हों.
आग उगल रहा है पंत का बल्लाचोट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे ऋषभ पंत का बल्ला जमकर कहर ढा रहा है. पहले उन्होंने आईपीएल 2024 में अपने बल्ले की चमक बिखेरी. जिसके बदौलत वह टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने में कामयाब रहे. वहीं जब उन्हें वार्म अप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरने का मौका मिला तो उन्होंने यह साबित कर दिया कि चयनकर्ताओं ने उनके ऊपर क्यों भरोसा जताया है.
'बूम-बूम' बुमराह के यॉर्कर से कैसा बचेगा आयरलैंड?मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह के यॉर्कर का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है. ऐसे में कमजोर आयरिश टीम उनके सटीक यॉर्कर का कैसे सामना करेगी. यह देखना काफी दिलचस्प होगा. 'बूम-बूम' बुमराह आईपीएल 2024 में अपनी उम्दा गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को दहला चुके हैं. अब वह टी20 वर्ल्ड कप में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs IRE: मोहम्मद शमी ने चुनी India Playing 11, इन खिलाड़ियों को जगह न देकर चौंकाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं