Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पांच मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है. तीसरे टेस्ट में ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी बड़ी साझेदारी नहीं कर सकीय और दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और एक छोड़ से टीम को संभाले रखा, टीम का स्कोर जब 22 रन था तो जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा और उसके बाद टीम के कुल 24 रन के स्कोर पर शुभमण गिल के रूप में दूसरा झटका लगा और गिल मात्र (0) पर पवेलियन लौट गए.
💯! 👍 👍
— BCCI (@BCCI) February 15, 2024
Captain leading from the front & how! 🙌 🙌
Well played, Rohit Sharma 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/FM0hVG5pje#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BAfUCluE2H
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित ने जड़ा शानदार शतक
इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए रोहित शर्मा ने 157 गेंदों में अपने करियर का 11वां टेस्ट शतक (Rohit Sharma 11th Test Century) जड़कर इंग्लैंड के सामने अपने मजबूत इरादे को दर्शाया है. रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा करते ही एक खास रिकॉर्ड (Rohit Sharma Test Record) भी अपने नाम कर लिया है. जी हां रोहित भारतीय टीम में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज़ इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने के मामले में ( विजय मर्चेंट, मुरली विजय और केएल राहुल) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं, जबकि इस लिस्ट में 4 शतकों के साथ लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर पहले पायदान पर हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक टेस्ट शतक
4- सुनील गावस्कर
3- विजय मर्चेंट
3- मुरली विजय
3- केएल राहुल
3- रोहित शर्मा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं