विज्ञापन

रोहित शर्मा नई दिल्ली में आयोजित पद्म श्री पुरस्कार समारोह में शामिल क्यों नहीं हुए?

रोहित शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित किए गए पद्म श्री समारोह में शामिल होना था. मगर वह शामिल नहीं हो पाए. जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं.

रोहित शर्मा नई दिल्ली में आयोजित पद्म श्री पुरस्कार समारोह में शामिल क्यों नहीं हुए?
Rohit Sharma

देश के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आज (25 मई) नई दिल्ली में आयोजित किए गए पद्म श्री समारोह में शामिल होना था. मगर वह यहां नहीं आ सके. जिससे हर कोई हैरान है. साल की शुरुआत में 'हिटमैन' शर्मा को प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामित किया गया था. रोहित की गैरमौजूदगी का मतलब यह नहीं है कि वह देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के पाने से चूक गए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें दूसरे चरण में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा सकता है. 

कई चरणों में आयोजित किया जाता है अवॉर्ड 

आपको बता दें कि पद्म श्री अवॉर्ड समारोह आमतौर पर कई चरणों में आयोजित किए जाते हैं. इस दौरान पुरस्कार विजेताओं को उनके कार्यक्रम और सरकारी आवंटन के आधार पर अवॉर्ड प्रदान किया जाता है. यहीं मुख्य वजह है कि रोहित को पहले चरण में पुरस्कार नहीं मिला है. उम्मीद के मुताबिक वह दूसरे चरण में अवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं. 

रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2024 और 2025 में किया था कमाल 

रोहित शर्मा की देखरेख में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था. यहां टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई थी. इसके अलावा उनके खेल में योगदान को देखते हुए प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नामित किया गया है. 

रोहित शर्मा के अलावा इन खिलाड़ियों को भी मिला पद्म श्री

रोहित शर्मा इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं. जिन्हें प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है. देश की महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर, बलदेव सिंह, भगवानदास रैकवार, के पाजनिवेल, सवित पुणिया और प्रवीण कुमार को भी पद्म श्री अवॉर्ड सम्मानित किया गया है. 

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: किसका पलड़ा है भारी, मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज, जानें दोनों टीमों की परफेक्ट XI!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com