विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2015

समंदर के किनारे रोहित शर्मा ने खरीदा 30 करोड़ का फ्लैट

Also Read in
समंदर के किनारे रोहित शर्मा ने खरीदा 30 करोड़ का फ्लैट
मुंबई: क्रिकेटर रोहित शर्मा ने समुद्र के किनारे 30 करोड़ रुपए का एक 4 बीएचके फ्लैट खरीदा है। गौरतलब है कि रोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका से इसी साल सगाई की है। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार रोहित रितिका के साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं।

भास्कर डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक उनका फ्लैट वर्ली स्थित आहूजा टॉवर्स के 29वें फ्लोर पर है। इस फ्लैट से शहर और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का 270 डिग्री व्यू दिखता है। बिल्डिंग में शेफ ऑन डिमांड, स्नूकर रूम, योगा रूम, सैलून, स्पा सेंटर, जिम, स्विमिंग पूल, मिनी थिएटर, कैफै और सिगार रूम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

रितिका के भाई बंटी सजदेह ने बताया, 'रोहित काफी समय से एक अच्छे घर की तलाश कर रहे थे। अब उन्होंने मुंबई के पॉश एरिया में से एक वर्ली के आहूजा टॉवर्स में एक फ्लैट खरीदा है। वे जैसी लोकेशन चाहते थे, यह बिल्कुल वैसी ही है। ट्रेनिंग के लिए यहां से ट्रैवल करना उनके लिए आसान होगा।"

गौरतलब है कि वर्ली से वानखेडे स्टेडियम और एयरपोर्ट जाने में महज 20 मिनट लगते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोहित शर्मा, रितिका सजदेह, क्रिकेटर रोहित शर्मा, रितिका, वर्ली मुंबई, मुंबई, वर्ली, Rohit Sharma, Ritika Sajdeh, Ritika, Worli Mumbai, Mumbai, Worli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com