विज्ञापन

रोहित का छक्के के साथ बड़े कारनामा, इतिहास के सिर्फ सातवें बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा की यह उपलब्धि बताने के लिए काफी है कि वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में उनका स्तर किया है और उन्हें कैसे याद रखा जाएगा

रोहित का छक्के के साथ बड़े कारनामा, इतिहास के सिर्फ सातवें बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा के लिए धर्मशाला में उपलब्धि के लिहाज से बड़ा दिन रहा
Source: scocial media

भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में तीसरे ही ओवर में ही अपने करियर में वह उपलब्धि हासिल कर ली, जिसके आस-पास पहुंचने में भी अगली पीढ़ी के बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगे. शुरुआत अजमतुल्लाह ओमारजई के खिलाफ असहज जरूर रही, जब वह शुरुआती ओवर में पुल करने की कोशिश में कलाई पर चोट खा बैठे, लेकिन कुछ मिनट शांत रहने के बाद जब फिर से रोहित का ओमारजई से सामना हुआ, तो पूर्व कप्तान ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ने के साथ ही बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. और वह खेल के इतिहास में तीनों ही फॉर्मेटों में बतौर ओपनर 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले इतिहास के सातवें बल्लेबाज बन गए. मैच से पहले रोहित को उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ 6 ही रन की दरकार थी.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष  10  ओपनर

 नाम                  देश                 रन

जयसूर्या                श्रीलंका                 19,298

गेल                      विंडीज                 18,867

वॉर्नर                   ऑस्ट्रेलिया             18,738

स्मिथ                   द. अफ्रीका          16,950

हेंस                      विंडीज                16,120

सहवाग                  भारत                16,119

रोहित                   भारत                16,010*

कुक                     इंग्लैंड               15,584

सचिन                   भारत                15, 335

तमीम इकबाल       बांग्लादेश           15, 249
 

तोड़ दिया 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी

धर्मशाला में मैच का हिस्सा बनने के साथ ही रोहित सबसे ज्यादा उम्रदराज भारतीय वनडे खिलाड़ी भी बन गए. शनिवार को रोहित ने 39 साल और 44 दिन की उम्र में वनडे मैच खेला. उनसे पहले ज्यादा उम्र में मैच खेलने वाले  खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ रहे हैं. मोहिंदर अमरनाथ 1983 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' रहे थे. जब उन्होंने 30 अक्टूबर 1989 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, तो उनकी उम्र  उम्र 39 साल और 36 दिन थी.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India, Afghanistan, India Vs Afghanistan 06/13/2026 Inaf06132026269854, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com