विज्ञापन

ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में 60 किलोग्राम में नया रिकॉर्ड

ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला सिल्वर ही नहीं दिलाया, बल्कि खेलों के इतिहास में रिकॉर्ड के साथ उपलब्धि हासिल की

ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में 60 किलोग्राम में नया रिकॉर्ड
भारत को रजत दिलाने वाले ऋषिकांत सिंह
X: social media

ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत अपना पहला रजत पदक हासिल करने में सफल रहा. और यह पदक दिलाया वेटलिफ्टेर ऋषिकात सिंह ने. ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर देश को दूसरा मेडल दिलाया. अपने डेब्यू कॉमनवेल्थ गेम्स में रिशिकांता ने कुल 264 किग्रा (121+143) वजन उठाया. स्वर्ण पदक की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्होंने आखिरी प्रयास में 151 किग्रा उठाकर बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन क्लीन एंड जर्क में वह सफल नहीं हो सके. इसका फायदा मलेशिया के अनिक कासदान को मिला, जिन्होंने कुल 273 किग्रा (121+152) वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं केन्या के जोशुआ मबोया ने 255 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता

पदक जीतते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बाकी लोगों ने ऋषिकांत को बधाई देना शुरू कर दिया

श्रीकांत ने पदक ही नहीं जीता, बल्कि खेलों के इतिहास में रिकॉर्ड के साथ कारनामा किया

कौन है ऋषिकांत सिंह

मणिपुर के इम्फाल वेस्ट के रहने वाले ऋषिकांत सिंह ने इंडियन आर्मी के स्पोर्ट्स सेटअप में ट्रेनिंग की है और भारत के सबसे भरोसेमंद हल्के वज़न वाले लिफ्टर्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. 2025 में अहमदाबाद में जीता गया उनका गोल्ड मेडल, जिसमें उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया. उनके करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन था और इससे कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी वापसी पक्की हो गई थी. 

करियर का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस

ऋषिकांत सिंह का अब तक का सबसे अच्छा कुल स्कोर 271 किलोग्राम (120 किलोग्राम स्नैच + 151 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में बना था. 

कॉमनवेल्थ गेम्स में ऋषिकांत सिंह ने साल 2022 में किया था डेब्यू

ऋषिकांत सिंह ने बर्मिंघम 2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना डेब्यू किया था. अब वे ग्लासगो 2026 में 60 किलोग्राम वर्ग में अपनी वेट कैटेगरी के मौजूदा कॉमनवेल्थ चैंपियन के तौर पर वापसी कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com