SA vs IND 2nd Test Day 3 Live: तीसरे दिन के खेल खत्म होने पर साउथ अफीका ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 118 रन बनाए हैं. डीन एल्गर 46 और रस्सी वैन डेर डूसन 11 रन बनाकर नााबाद हैं. भारत से साउथ अफ्रीका अभी भी 122 रन पीछे है. भारत को जीत के लिए 8 विकेट और लेेने हैं. बता दें कि भारत की दूसरी पाीर 266 पर आउट हो गई. हनुमा विहारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे. अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अब 240 रन बनानें होंगे. साउथ अफ्रीका की ओर से एनगिडी, रबाडा, मार्को जानेशन ने 3-3 विकेट लिए. ओलिवियर को एक विकेट मिला. दूसरी पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रहाणे ने बनाए. रहाणे ने 58 रन की पारी खेली. इसके अलावा पुजारा 53 रन बनाकर आउट हुए.
DAY 3 | STUMPS
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 5, 2022
The #Proteas end Day 3 of the 2nd Betway Test requiring a further 122 runs for victory with 8 wickets in hand
???????? #Proteas 118/2 after 40 overs#SAvIND #FreedomTestSeries #BetwayTestSeries #BePartOfIt pic.twitter.com/8BnvHlFZrw
बता दें कि दूसरे दिन के खेल खत्म होने पर भारत ने 2 विकेट पर 85 रन बना लिए थे. भारत के पास अभी 58 रनों की बढ़त है. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल आउट हो चुके हैं. ऐसे में बाकी बचे भारतीय बल्लेबाजों पर अच्छी बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी होगी. इस मैदान पर भारत एक भी टेस्ट नहीं हारा है. ऐसे में इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने लिए भारतीय बल्लेबाजों को बेहतरीन क्रिकेट खेलनी होगी. दूसरी ओर अफ्रीकी गेंदबाज शरूआती घंटे में विकेट लेकर भारत के ऊपर दवाब बनाने की कोशिश करेंगे. बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम की पहली पारी 229 रन पर समाप्त हुई थी. जिसके बाद भारत पर मेजबान टीम ने 27 रन की बढ़त बनाई थी. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए थे. दूसरी ओर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारत ने अपनी पहली पारी में 202 रन बनाए थे. जिसमें केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया था.
स्कोरकार्ड
भारत प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (c), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (wk), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
डीन एल्गर (c), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी
South Africa vs India, 2nd Test Day 3 Live Cricket Score SA vs IND live score updates online from The Wanderers Stadium, Johannesburg
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.