विज्ञापन

ऋषभ पंत ने 81 रन की पारी में मचाया गदर, धोनी की बराबरी कर रचा इतिहास, जैक कैलिस को भी पछाड़ा

ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में भारत की पारी में 81 रन बनाए, अपनी 81 रन की पारी में पंत ने धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.

ऋषभ पंत ने 81 रन की पारी में मचाया गदर, धोनी की बराबरी कर रचा इतिहास, जैक कैलिस को भी पछाड़ा
Rishabh Pant record in Test: पंत ने रचा इतिहास

Rishabh Pant record: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की पारी के दौरान ऋषभ पंत 81 रन बनाकर आउट हुए. भले ही परंत शतक से चूक गए लेकिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो गए हैं. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत 8वीं बार 80 या 90 के स्कोर पर आउट हुए हैं.वहीं, धोनी भी अपने टेस्ट करियर में 8 बार 80s या 90s का शिकार हुए हैं. वहीं, पंत विकेटकीपर के तौर पर 87 पारियों के बाद सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं. पंत ने 87 टेस्ट पारियों के बाद से अबतक कुल 3557 रन बनाए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर एंडी फ्लावर हैं जिन्होंने 87 टेस्ट पारियों के बाद कुल 3752 टेस्ट रन बनाए थे.  

टेस्ट क्रिकेट में 80s और 90s में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

  • 8 — एमएस धोनी
  • 8 — ऋषभ पंत

विकेटकीपर के तौर पर 87 पारियों के बाद सबसे ज़्यादा टेस्ट रन

  •  3752: एंडी फ्लावर
  • 3698: एडम गिलक्रिस्ट
  • 3557: ऋषभ पंत
  • 3250: क्विंटन डी कॉक
  • 3155: बीजे वॉटलिंग

ऋषभ पंत ने जैक कैलिस  को छोड़ा पीछे

इसके अलावा ऋषभ पंत  टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जैक कैलिस की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. टेस्ट में कैलिस ने 97 छक्के लगाए हैं. वहीं, पंत ने भी 97 छक्के अबतक अपने टेस्ट करियर में लगा दिए हैं.पंत ने टेस्ट में 87 पारी के दौरान 97 छक्के लगाए हैं तो वहीं, कैलिस ने 280 टेस्ट पारी खेलकर 97 छक्के लगाने में सफलता हासिल की थी. बता दें कि पंत ने अपनी 81 रन की पारी में तीन छक्के और 6 चौके लगाए. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में जैक कैलिस की बराबरी की

  • 136 - बेन स्टोक्स (218 पारी)
  • 107 - ब्रेंडन मैकुलम (176 पारी)
  • 100 - एडम गिलक्रिस्ट  (137 पारी)
  • 98 - क्रिस गेल (182 पारी)
  • 98 - टिम साउथी (156 पारी)
  • 97 - ऋषभ पंत (87 पारी पारी)
  • 97 - जैक्स कैलिस (280 पारी)
  • 91 - वीरेंद्र सहवाग  (180 पारी)
  • 90 - एंजेलो मैथ्यूज (212 पारी)
  • 88 - ब्रायन लारा (232 पारी)
  • 88 - रोहित शर्मा (116 पारी)

भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की कलात्मक गेंदबाजी ने भारतीय क्रिकेट को उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई और उनके तीन विकेटों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन पूरी तरह दबदबा कायम कर लिया. भीषण गर्मी के बीच भारत ने वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) के संयमित अर्धशतक और सुथार के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की उपयोगी साझेदारी के बाद अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी. दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान की टीम 113 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. सुथार ने 15.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने सात ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके.

ये भी पढ़ें- केएल राहुल का टेस्ट में अनोखा कमाल, 100 रनों का 'हैट्रिक' वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास

पंत और गिल की ओर से की गई 169 रनों की साझेदारी अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. टेस्ट के दूसरे दिन गिल और पंत ने मिलकर 48 रन और जोड़े।.भारतीय कप्तान 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में गिल ने 15 चौके और एक छक्का लगाया. पंत 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com