Most centuries at number 7 Indian batsmen, Dhruv Jurel record: कोलंबो टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल ने भारत की पहली पारी के दौरान शानदार 115 रन की नाबाद पारी खेली, जुरेल ने 177 गेंद का सामना किया जिसमें उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के निकले, जुरेल ने नंबर 7 पर आकर शानदार शतक जमाया. ध्रुव जुरेल विदेश में टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 7वें नंबर के 9वें भारतीय बल्लेबाज हैं. वहीं, विदेशी धरती पर नंबर-7 पर सबसे पहला शतक भारत की ओर से दत्तू फड़कर ने साल 1948 में एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था. उस टेस्ट मैच में दत्तू फड़कर ने नंबर 7 पर आकर 123 रन की पारी खेली थी.
कपिल देव दो बार
वहीं, विदेशी धरती पर नंबर-7 पर सबसे ज्यादा शतक कपिल देव और ऋषभ पंत ने लगाया है. दोनों ने विदेशी धरती पर नंबर-7 पर दो- दो शतक लगाए हैं. कपिल देव ने 1992 गबेरहा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए नाबाद 129 रन की पारी खेली थी. वहीं, इससे पहले कपिल देव ने 1983 में ,पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 95 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी नंबर 7 पर आकर खेली थी.
ऋषभ पंत दो बार
वहीं, भारत के वर्तमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी विदेशी धरती पर नंबर 7 पर खेलते हुए दो शतक लगाने का कमाल किया है. द ओवल 2018 में पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैट में नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए 114 रन की पारी खेली थी. इसके बाद सिडनी टेस्ट 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत ने नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए नाबाद 159 रन बनाए थे.
विदेशी धरती पर नंबर-7 पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 100* - कपिल देव,पोर्ट ऑफ़ स्पेन 1983
- 129 - कपिल देव, गेबेरहा 1992
- 114 - ऋषभ पंत, द ओवल 2018
- 159* - ऋषभ पंत, सिडनी 2019
विदेशी धरती पर नंबर-7 पर एक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 123 - दत्तू फड़कर, एडिलेड 1948
- 129* - संदीप पाटिल, मैनचेस्टर 1982
- 115 - अजहरुद्दीन,केप टाउन 1997
- 118 - अजिंक्य रहाणे, वेलिंगटन 2014
- 104 - रिद्धिमान साहा, ग्रोस आइलेट 2016
- 104 - रवींद्र जडेजा, बर्मिंघम 2022
- 106* - ध्रुव जुरेल, कोलंबो SSC, 2026
ये भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल का शतक, श्रीलंका में रचा इतिहास, तोड़ दिया धोनी का All-Time महारिकॉर्ड, नंबर 1 बल्लेबाज बने
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में भारत ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी नंबर 5, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 5 विकेटकीपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं