विज्ञापन

पंत बने उत्तराखंड के सबसे ज्यादा आय कर चुकाने वाली हस्ती, जानें कुल कितनी, कहां से कमाई की पिछले साल

ऋषभ पंत ने हाल ही में लखनऊ सुपर जॉयंट्स का साथ छोड़ दिया है, लेकिन पिछले साल उनकी कमाई अच्छी रही, तो सीजन में उन्होंने कर भी अच्छा-खासा चुकाया

पंत बने उत्तराखंड के सबसे ज्यादा आय कर चुकाने वाली हस्ती, जानें कुल कितनी, कहां से कमाई की पिछले साल
ऋषभ पंत अगले सीजन में दिल्ली के लिए खेलते दिखाई पड़ेंगे
Source: Social media

Rishabh Pant's annual income: भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत जहां मैदान पर तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, तो पिछले कुछ सालों में उन्होंने खासी कमाई भी की है. और अब ऋषभ पंत इस सीजन में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा कर चुकाने वाले शख्स बन गए हैं.  ऋषभ ने साल 2025-26 के लिए आयकर विभाग को कुल 23.84 करोड़ रुपये का कर भरा, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, पिछले दो सीजन में ऋषभ पंत का आईपीएल में असाधारण प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन लखनऊ सुपर जॉयंट्स का कप्तान रहते हुए दोनों ही सीजन में उन्होंने कमाई बहुत ही जोरदार की. पिछले दो सीजन में हर साल 27 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले ऋषभ पंत अभी तक अपने करीब 11 साल आईपीएल करियर में 144.80 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं. 

पिछले कुछ सालों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर  रहे ऋषभ पंत फिलहाल टीम इंडिया के लिए एक ही फॉर्मेट में खेलते हैं. लेकिन इसके बावजूद उनकी सालाना कमाई काफी अच्छी है. और रुड़की से आने वाला यह क्रिकेटर साल में अच्छी-खासी कमाई करता है.  चलिए आप डिटेल से जानें की पिछले सीजन (2025-26) में उन्होंने कहां-कहां से कितनी कमाई की

 1. IPL अनुबंध सैलरी 

यह ऋषभ पंत की सालाना कमाई का सबसे बड़ा स्रोत रहा.  IPL 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को ₹27 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था. यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोलियों में से एक है और पिछले खत्म हुए वित्तीय सीजन में उनकी कमाई में इस 27 करोड़ा का सबसे बड़ा योगदान रहा. 

2. BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 

पंत बीसीसीआई द्वारा दिए जाने वाला सालाना B ग्रेड के तहत आते हैं. और इसके लिए उन्हें वार्षिक 3 करोड़ रुपये की फीस मिलती है. इसने भी पंत की वार्षिक कमाई में अच्छा योगदान दिया.

 3. अंतरराष्ट्रीय मैच फीस

अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने के लिए BCCI प्रत्येक मैच के हिसाब से अलग फीस देता है. इसके तहत 15 लाख रुपये प्रति टेस्ट, 6 लाख प्रति वनडे और हर टी20 मैच के लिए तीन लाख रुपये मैच फीस खिलाड़ियों को मिलती है. और अनुमान के अनुसार पंत ने पिछले सीजन में करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई मैच फीस से की.

4. विज्ञापनों से सालाना मोटी कमाई

ऋषभ पंत की सालाना कमाई का बड़ा स्रोत विज्ञापन हैं. और उनके पास एडिडास, नॉइज, रियलमी, एचडीएफसी, कैडबरी, जोमैटो, बोट, एसजी, गोइबिबो सहित कुल मिलाकर करीब 12 बड़े ब्रांड हैं. और इन सबसे वह हर साल 1.5-3 करोड़ रुपये सालाना फीस (अलग-अलग स्रोत के अनुसार) लेते हैं. सोशल मीडिया पर वह सिंगल प्रोमोशनल/वीडियो पोस्ट का 25 से 30 लाख रुपये वसूलते हैं. ऋषभ पंत की  ब्रांड वैल्यू लगभग 125 करोड़ रुपये है. और वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा मांग वाले विज्ञापनों के चेहरों में से एक हैं.

5. पंत की सालाना कुल कमाई

ऋषभ पंत ने पिछले साल करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई और सिर्फ विज्ञापनों से ही की. और उन्होंने आईपीएल सैलरी (27 करोड़), सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (3 करोड़), मैच फीस (करीब 2 करोड़) को मिलाक पंत ने पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 55-60 करोड़ रुपये की कमाई की. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, India, Delhi Capitals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com