विज्ञापन

टीम इंडिया से अंदर-बाहर होने पर छलका दर्द, रिंकू सिंह बोले- वैसा प्रदर्शन नहीं कर सका जैसा चाहता था

12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे रिंकू सिंह के पिता घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे, जिनके पांच लड़कों में से एक रिंकू को क्रिकेट से कुछ ज्यादा ही लगाव था. इतना लगाव कि वह स्कूल के समय भी क्रिकेट खेलना ही पसंद करते.

टीम इंडिया से अंदर-बाहर होने पर छलका दर्द, रिंकू सिंह बोले- वैसा प्रदर्शन नहीं कर सका जैसा चाहता था
रिंकू सिंह हुए इमोशनल

भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पहचान बनाई. गुजरात टाइटंस के खिलाफ साल 2023 में लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले रिंकू ने भारतीय टीम के लिए टी20  क्रिकेट में भी अपनी उपयोगिता साबित की है. लेकिन टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की नहीं हो पा रही है. 

ऐसे में आज अपने जन्मदिन के अवसर पर रिंकू ने अपने करियर को लेकर बात की है. रिंकू सिंह ने कहा है कि वह जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना उनका सपना है. स्पोर्ट्स स्टार के साथ बात करते हुए रिंकू ने कहा, "मेरा लक्ष्य भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना है, मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं, टीम का हिस्सा बने रहना चाहता हूं और जब भी वर्ल्ड कप हो, तो जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं."

रिंकू सिंह ने ये भी कहा कि, "पिछला वर्ल्ड कप मेरे लिए एक बड़ा मौका था, भारत के लिए मैंने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना मैं चाहता था, लेकिन आगे चलकर, मैं भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहता हूं, टीम के साथ बने रहना चाहता हूं और जब भी वर्ल्ड कप हो, तो विनिंग रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद करना चाहता हूं. अभी मेरा यही सपना है". 

इसके अलावा अपनी फॉर्म पर भी बात करते हुए रिंकू ने कहा, "जहां तक फॉर्म की बात है, जब तक आप क्रिकेट खेलते हैं, ऐसे समय आएंगे जब आप रन बनाएंगे और ऐसे समय भी आएंगे जब आप रन नहीं बना पाएंगे.  क्रिकेट ऐसा ही है. आप हर मैच में रन नहीं बना सकते और हर मैच में विकेट नहीं ले सकते. इसलिए, जब तक आप क्रिकेट खेल रहे हैं, शांत रहें, कड़ी मेहनत करते रहें और अपनी कमजोरियों पर काम करते रहें". 

बिहार के खिलाफ जमाया शतक

बता दें कि राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, नालंदा में उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला चल रहा है. बिहार के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली है. रिंकू ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 112 रन की पारी खेली. अपनी पारी में रिंकू ने 168 गेंद का सामना किया जिसमें 8 चौके और 3 छक्के लगाने में सफल रहे. बता दें कि राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार कोई रणजी मैच खेला जा रहा है. 

यह भी पढ़ें | सचिन तेंदुलकर-सईद अनवर ओपनर, नंबर 3 कोहली, धोनी कप्तान, वसीम जाफर ने IND-PAK मिलाकर चुनी वनडे प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | तिलक वर्मा का 'सुपर कैच', रिकॉर्ड 'अर्द्धशतक' के साथ बने भारत के नंबर-1 कैचर, 'स्पेशल क्लब' में हुए शामिल

यह भी पढ़ें | आदित्य नंबर-1, आनंद-अर्शदीप टॉप-3 में, नीरज के बाद नेशनल ओपन में सबसे लंबी थ्रो करने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rinku Khanchand Singh, India, Ranji Trophy, Kolkata Knight Riders, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com