Rinku Singh Father Death News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचंद सिंह (Khanchand Singh) का अंतिम संस्कार दोपहर करीब दो बजे अलीगढ़ के महुआ खेड़ा इलाके में स्थित श्मशान घाट पर किया गया. एएनआई न्यूज एजेंसी की तरफ से कुछ वीडियो साझा किए गए हैं. जिसमें रिंकू सिंह स्थानीय लोगों और अपने भाइयों के साथ पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं. अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव शरीर को देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रशंसकों और स्थानीय लोगों का आना जाना लगा रहा. इस दौरान माहौल काफी गमगीन रहा. वहां उपस्थित हर किसी की आंखें नम दिखाई पड़ रही थीं. खेल जगत से जुड़े लोग और शुभचिंतक लगातार संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.
अंतिम संस्कार में स्थानीय विधायक भी हुए शामिल
रिंकू सिंह के पिता के अंतिम संस्कार में स्थानीय विधायक अनिल पाराशर भी शामिल रहे. यहीं नहीं विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इन दोनों सदस्यों के अलावा शहर के कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.
#WATCH | Aligarh, UP: Cricketer Rinku Singh gives a shoulder to the mortal remains of his father, Khanchand Singh in his funeral procession.
— ANI (@ANI) February 27, 2026
Khanchand Singh passed away at Yatharth Hospital in Greater Noida earlier this morning after battling fourth-stage cancer. pic.twitter.com/dsHBgG6UIj
विराट कोहली ने रिंकू सिंह को बंधाया ढांढस
पिता के निधन से दुखी रिंकू सिंह को विराट कोहली ने ढांढस बंधाया है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'रिंकू सिंह के पिता के देहांत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. इस कठिन समय में मेरी दिल से संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं. मुश्किल परिस्थिति में आशा है आपको उनकी अमर आत्मा से हमेशा शक्ति मिलेगी. ओम शांति.'
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप से पिता को देखने घर पहुंचे थे रिंकू
मौजूदा समय में रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं. मगर पिता की तबीयत खराब होने की वजह से छुट्टी लेकर हाल चाल लेने घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एक अभ्यास सत्र भी छोड़ना पड़ा था. जिसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि उनके पिता की हालत काफी नाजुक है.
यह भी पढ़ें- 'बारामूला एक्सप्रेस' के दीवाने हुए सौरव गांगुली, बीसीसीआई से भारतीय टीम में मौका देने की कर दी मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं