विज्ञापन

रिकी पोंटिंग ने बताया उस खिलाड़ी का नाम, जो लगातार खराब फील्डिंग कर पंजाब को हरा रहा है मैच

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में शशांक सिंह की मिस फील्डिंग देख रिकी पोंटिंग काफी गुस्से में नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा सच में हम बहुत खराब फील्डिंग कर रहे हैं.

रिकी पोंटिंग ने बताया उस खिलाड़ी का नाम, जो लगातार खराब फील्डिंग कर पंजाब को हरा रहा है मैच
Ricky Ponting

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ पिछले मुकाबले में एक बार फिर से शशांक सिंह (Shashank Singh) फील्डिंग के दौरान लय से भटके हुए नजर आए. टीम के लिए उन्होंने नाजूक पूर्ण स्थिति में अहम कैच टपकाए. जिसे देख कप्तान और मुख्य कोच भी अपना संयम बरकरार नहीं रख पाए. मैच के बाद तो हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) उनकी फील्डिंग से काफी नाराज नजर आए. उन्होंने शशांक की आलोचना करते हुए कहा, 'सच में हम बहुत खराब फील्डिंग कर रहे हैं. खिलाड़ियों की तरफ से आसान कैच टपकाए जा रहे हैं. खासकर पिछले दो-तीन मुकाबलों शशांक सिंह जहां भी फील्डिंग कर रहे हैं. गेंद वहीं जा रही है और वो कैच ड्रॉप कर दे रहे हैं. आज भी यही हुआ. उन्होंने एक आसान सा कैच छोड़ दिया. अगर हम ऐसे ही कैच छोड़ते रहे तो मैच जीतना कभी मुमकिन नहीं होगा. हमें ये कैच पकड़ने ही होंगे. '

कैप्टन अय्यर ने भी फील्डिंग की आलोचना की 

रिकी पोंटिंग ही नहीं एसआरएच के खिलाफ मिली शिकस्त के कैप्टन श्रेयस अय्यर भी फील्डिंग से नाखुश नजर आए. मैच के उन्होंने कहा, 'इस तरह की हार को पचा पाना काफी मुश्किल है. एसआरएच जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ शिरकत करते हुए आसान कैच छोड़ना बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है. हमने दो या तीन कैच छोड़े, जो कि टी20 क्रिकेट में अस्वीकार्य है. गेंदबाजों ने पूरी कोशिश की. मगर हमने फील्डिंग में उनका साथ नहीं दिया. उन छूटे हुए मौकों की वजह से ही हमें हार का मुंह देखना पड़ा, जो साफ है.'

शशांक सिंह ने हेनरिक क्लासेन का टपकाया लड्डू कैच

मैच के दौरान एसआरएच की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन रहे. जिन्होंने 43 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. क्लासेन की यह पारी छोटी भी हो सकती थी. अगर चहल के ओवर में शशांक उनका कैच पकड़ लेते. 

शशांक सिंह की तरफ से यह ब्लंडर पारी के नौवें ओवर में देखने को मिला. युजवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं बल्लेबाजी छोर पर क्लासेन थे. क्लासेन ने चहल के इस ओवर में एक जोरदार स्वीप शॉट लगाया. 

मगर गेंद और बल्ले के बीच सही संपर्क नहीं हो पाने की वजह से गेंद हवा में उछल गई. जहां सीमा रेखा के करीब शशांक सिंह के पास एक आसान सा कैच पकड़ने का सुनहरा मौका था. मगर वह उस मौके को भुनाने में नाकामयाब रहे और कैच को ड्रॉप कर दिया. जिसके बाद रिकी पोंटिंग को ड्रेसिंग रूम में काफी गुस्से में देखा गया.

यह भी पढ़ें- 'बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है', SRH के खिलाफ ऐसी कौन सी हुई गलती, जिसपर आगबबूला हो गए श्रेयस अय्यर?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com