इंडियन प्रीमियर लीग के हाई इंटेंसिटी वाले मैचों में हमने कई बार खिलाड़ियों को अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताते हुए देखा है. इस सीजन (IPL 2022) भी ऐसा वाक्या कई बार देखने को मिला. पिछले कुछ मैचों में खिलाड़ी कुछ ज्यादा आक्रामक तरीके से अंपायर के फैसले पर उलझते हुए दिखाई दिए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) के बुधवार को हुए मुकाबले में ऐसी एक घटना सामने आई. आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में एलएसजी के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) अंपायर के एक फैसले से असहमत नजर आए और इसके लिए वो सीधे अंपायर से जाकर भिड़ गए.
यह भी पढ़ें: RCB के लिए Rajat Patidar ने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर सका, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल दुष्मंथा चमीरा की एक गेंद को अंपायर ने नो बॉल करार दिया, जिसके बाद राहुल और कुणाल पांड्या (Krunal Pandya) इस फैसले पर अंपायर से जाकर बहस करने अगे. ये घटना आरसीबी की इनिंग के 12वे ओवर में देखने को मिली. चमीरा की बॉल को स्क्वायर लेग में खड़े अंपायर माइकल गॉफ ने नो बॉल करार दिया था. जिसके बाद अंपायर जे. मदनगोपाल ने भी इस गेंद पर नो बॉल का इशारा किया. इस पर लखनऊ के खिलाड़ी असहमत नजर आए और अंपायर से जाकर उलझ गए.
Video: केएल राहुल और कुणाल पांड्या अंपायर से बहस में उलझे
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) May 25, 2022
अंपायर ने संयम दिखाते हुए दोनों खिलाड़ियों को समझाया की गेंद की ऊंचाई की वजह से इसे नो बॉल करार दिया गया है. आपत्ति जताने आए पांड्या और राहुल स्क्रीन पर रिप्ले में बॉल की ऊंचाई देखने के बाद शांत हुए. जे. मदनगोपाल के साथ बातचीत के बाद दोनों प्लेयर्स अपनी-अपनी फील्ड पोजिशन पर वापस लौट गए. हालांकि बैंगलोर के बल्लेबाज इस नो बॉल का फायदा नहीं उठा पाए और फ्री हीट में कोई रन नहीं बना.
यह भी पढ़ें: LSG vs RCB, Eliminator: आरसीबी के लिए वरदान बने रजत पाटीदार, नीलामी में खरीदा तक नहीं था, दिग्गजों ने किया सलाम
इस मौके पर लखनऊ सुपर जायंट्स के डगआउट में कोच एंडी फ्लावर और बाकी खिलाड़ी भी अंपायर के फैसले से निराश दिखाई दे रहे थे. एलिमिनेटर जैसे अहम मुकाबले में दोनों टीमें कोई भी चूक बरदाश करने के मूड में नजर नहीं आ रही थी. इस मैच में कई कैच भी छूटे, जिससे मैदान पर काफी तनाव भरा माहौल को गया था. इस मैच के अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की 14 रन से जीत हुई और पहली बार आईपीएल खेल रही लखनऊ का सपना टूट गया.
सीजन में इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और टीम कोच प्रवीण आमरे को भी अंपायर के साथ उलझते देखा गया. जिसके बाद अंपायर ने इन तीनों पर फाइन लगाया दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं