विज्ञापन

RCB vs KKR: विराट कोहली ने खींच दी मेगा रिकॉर्ड की बहुत मोटी लकीर, मिटाने में छूट जाएंगे पसीने, कौन तोड़ेगा इसे

Virat Kohli's big record: विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे तोड़ने में बड़ों-बड़ों के पसीने छूट जाएंगे

RCB vs KKR: विराट कोहली ने खींच दी मेगा रिकॉर्ड की बहुत मोटी लकीर, मिटाने में छूट जाएंगे पसीने, कौन तोड़ेगा इसे
Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: विराट कोहली
source: social media

पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भले ही उम्र के 38वें साल में चल रहे हों, लेकिन रनों की भूख किसी 22-23 साल के युवा बल्लेबाज जैसी ही है. और इंडियन प्रीमियर लीग (2026) के खेले जा रहे संस्करण में कोहली ने इसे बखूबी अंदाज में साबित किया है. रायपुर (Raipur) में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (RBC vs KKR) के खिलाफ पावर-प्ले यानी कार्तिक त्यागी के फेंके छठे ओवर की दूसरी गेंद पर छूटे मुश्किल कैच से कोहली ने दो रन बटोरे, तो इसी के साथ ही उन्होंने इस संस्करण में चार सौ रन पूरे कर लिए. इसी के साथ ही उन्होंने इस मामले में अपने रिकॉर्ड की लकीर को कहीं ज्यादा मोटा कर दिया. एक ऐसी लकीर, जिसे मिटाने में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगे. देखने की बात यह होगी कि कौन भारतीय बल्लेबाज भविष्य में इस रिकॉर्ड पर पानी फेरता है. क्या यह शुभमन गिल होंगे या फिर वैभव सूर्यवंशी?

कोहली का मेगा रिकॉर्ड

कोहली ने चार सौ रन पूरे करने के साथ ही आईपीएल में एक सीजन में 12वीं बार चार सौ का आंकड़ा छू  लिया. यूं तो कोहली पहले से ही इस मामले में नंबर वन थे. लेकिन ए और चार सौ के आंकड़े का साथ विराट ने दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से काबिज डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, शिखर धवन और रोहित शर्मा से और ज्यादा दूरी बना ली. और इन चारों में फिलहाल रोहित ही सक्रिय क्रिकेटर हैं. 

केएल राहुल और गिल के लिए चुनौती

एक सीजन में चार सौ रन बनाने के मामले में केएल राहुल (8 बार) तीसरे और शुभमन गिल (7 बार) तीसरे नंबर हैं तो   एबी डिविलयर्स और श्रेयस अय्यर ने कारनामे को 6-6 बार अंजाम दिया है. निश्चित तौर पर केएल राहुल और गिल के लिए कोहली के आस-पास पहुंचना या आगे निकलना बड़ा चैलेंज है. खासकर केएल राहुल के लिए क्योंकि इसके लिए उन्हें अगले चार सीजन तो कम से कम खेलने ही होंगे. देखते हैं कि कौन  कोहली के इस सुपर रिकॉर्ड पर पानी फेरता है. क्या यह शुभणन गिल होंगे, या फिर वैभव सूर्यवंशी इस कारनामे पर पानी फेरेंगे?


GT vs SRH IPL 2026: साई सुदर्शन का तहलका, इस मामले में क्रिस गेल-विराट कोहली के पहुंचे बराबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Royal Challengers Bengaluru, Kolkata Knight Riders, Indian Premier League 2026, Cricket, Royal Challengers Bengaluru Vs Kolkata Knight Riders 05/13/2026 Bckr05132026270328
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com