विज्ञापन

RCB vs GT Qualifier 1: पाटीदार हैं बड़े मैचों के "सबसे बड़े बल्लेबाज", आंकड़े बोल रहे, अगरकर देंगे ध्यान?

RCB vs GT Qualifier 1: मंगलवार को रजत पाटीदार के बल्ले से 93 रन की ऐसी सुनामी निकली की गुजरात मानो बैटिंग करने से पहले ही हत्थे से उखड़ गया

RCB vs GT Qualifier 1: पाटीदार हैं बड़े मैचों के "सबसे बड़े बल्लेबाज", आंकड़े बोल रहे, अगरकर देंगे ध्यान?
Indian Premier League 2026: रजत पाटीदार ने सुनामी पारी से मानो पहली ही पारी में गुजरात को हत्थे से उखाड़ दिया
source: social media

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को हिमाचल  प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के स्टेडियम में आरसीबी (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने एक बार फिर से साबित किया कि जब बात बड़े या करो या मरो मैचों की आती है, तो वह सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. वजह यह है कि पाटीदार अपने करियर में पहले भी प्ले-ऑफ मैचों में पांच-छह बार ऐसा कर चुके हैं. और इन पारियों से पाटीदार ने प्ले-ऑफ मैचों में अपना औसत इतनी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है कि फिलहाल तो कोई भी उनके पास-पास भी नहीं दिख रहा . और इस मामले में पूर्व कप्तान और बल्लेबाजों के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल हैं. और यह हम नहीं, बल्कि आंकड़े इस बात पर मुहर लगा रहे हैं. हालांकि विराट कोहली का कद क्या है, यह हमें बताने की जरूरत नहीं है. समग्र रूप से कोहली और पाटीदार की कोई तुलना ही नहीं, लेकिन बात जब आईपीएल के प्ले-ऑफ मैचोें की आती है, तो फिर विराट कोहली काफी पीछे छूट जाते हैं. 

पाटीदार की मार, स्कोर छुआ आसमान !

मंगलवार को क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ (RCB vs GT) रजत पाटीदार ने एक ऐसी पारी खेली, जिसकी गूंज पूरे विश्व क्रिकेट जगत में सुनाई पड़ी. अब देखना होगा कि यह भारत के चीफ सेलेक्टर को कितना प्रभावित करती है. रजत पाटीदार ने धुरंधर अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 33 गेंदों पर 5 चौकों और 9 छक्कों से बिना आउट हुए 93 रन बनाए. और यह पाटीदार की पारी का ही असर रहा कि आरसीबी  ने कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 254 रन बनाए. 

प्ले-ऑफ के सबसे बड़े बल्लेबाज

इस तूफानी पारी से रजत पाटीदार ने दिखाया कि जब बात प्ले-ऑफ मैचों (क्वालीफायर और इलिमिनेटर मैच) की आती है, तो उनकी कोई सानी नहीं है. जी हां रजत पाटीदार इन मैचों में सबसे ज्यादा औसत वाले खिलाड़ी है. इस मामले में न तो विराट कोहली ही उनके आस-पास हैं और न ही कोई और दूसरा बल्लेबाज. आप नजर दौड़ा लीजिए कि पाटीदार ने कब-कब प्ले-ऑफ मैचों में कितने रन बनाए: 

रन गेंद    बनाम साल
112*54       लखनऊ2022
5842राजस्थान2022
3422 राजस्थान2024
15*8पंजाब2025
2616 पंजाब2025
93*33  गुजरात2026

प्ले-ऑफ मैचों में इन तूफानी पारियों का असर यह हुआ है कि रजत पाटीदार का औसत 6 पारियों से 112.66 हो गया है. और प्ले-ऑफ मैचों का यह वह औसत है, जो किसी भी दूसरे बल्लेबाज का का नहीं ही है. पाटीदार का का यह औसत मंगलवार को गुजरात की पारी के बाद है. बहरहाल, आप प्ले-ऑफ मुकाबलों में कम से कम 200 रन के आधार पर शीर्ष 5 बल्लेबाजों का औसत क्या है.

बल्लेबाज  कुल रन औसत
जोस बटलर 234117.00
रजत पाटीदार33881.66
वेंकटेश अय्यर234 78.00
साई सुदर्शन      219 73.00
 

शुभमन गिल
475   47.50

कोहली का औसत पाटीदार के आस-पास भी नहीं

अब आप सोचिए कि विराट कोहली जैसा बल्लेबाज प्ले-ऑफ मैचों में पंगु बन कर रह गया. मंगलवार को गुजरात के खिलाफ मैच से पहले तक कोहली 17 प्ले-ऑफ मैचों में 17 मैचों में सिर्फ 26.40 के औसत से सिर्फ 396 ही रन बना सके. इनमें उनके बल्ले से सिर्फ 2 ही अर्द्धशतक निकले, तो उनका स्ट्राइक-रेट 121.10 का रहा. बेस्ट स्कोर कोहली का चेन्नई के खिलाफ साल 2022 में नाबाद 70 रन का रहा था. 

यह भी पढ़ें:  RCB vs GT Qualifier 1: रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, 21 गेंदों में फिफ्टी बनाकर गजब का रिकॉर्ड किया अपने नाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com