विज्ञापन
5 hours ago

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Highlights: विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्द्धशतकों के दम पर आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 वितेट से रौंद दिया. यह बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन का आखिरी मैच था और रजत पाटीदार एंड कंपनी ने फैंस को निराश नहीं किया. साई सुदर्शन की शतकीय पारी के दम पर गुजरात ने बेंगलुरु को 206 का लक्ष्य दिया था, जिसे होम टीम ने 7 गेंद रहते ही हासिल किया. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु को दो अहम अंक मिले हैं और वो प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है. (Scorecard)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु को पारी की तीसरी ही गेंद पर झटका लग सकता था, अगर सुंदर ने कोहली का लड्डू कैच ड्रॉप नहीं किया होता. हालांकि, बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. टीम को 24 के स्कोर पर जैकब बैथल के रूप में पहला झटका लगा. लेकिन फिर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली. पडिक्कल ने जहां 21 गेंदों पर पचासा लगाया तो कोहली ने 30 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी हुई. 

राशिद खान ने इस साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने पडिक्कल को 55 के स्कोर पर स्टंप किया. इसके बाद कोहली 81 पर होल्डर का शिकार बने. बेंगलुरु ने इसके बाद जितेश और कप्तान रजत के भी विकेट गंवाए. हालांकि, बेंगलुरु रन चेज में काफी आगे थी. विकेट गिरे तो रन भी आए. अंत में टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या ने टीम के लिए जीत के रन बनाए. क्रुणाल ने 12 गेंदों में नाबाद 23 रनों की पारी खेली. 

इससे पहले, साई सुदर्शन की शतकीय पारी के दम पर गुजरात ने आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की. गुजरात ने 12.4 ओवर में 128 रन बना लिए थे. लग रहा था कि टीम 250 के स्कोर तक पहुंच सकती है, लेकिन फिर आखिरी के ओवर में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की. एक समय लग रहा था कि गुजरात 200 का स्कोर भी पार नहीं कर पाएगी, लेकिन होल्डर ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ 18 रन बटोरे और टीम का स्कोर 200 पार किया. सुदर्शन के अलावा शुभमन गिल ने 32, बटलर ने 25, सुंदर ने नाबाद 19 और होल्डर ने नाबाद 23 रन बनाए.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार

इम्पैक्ट सब्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

RCB vs GT LIVE Score: बेंगलुरु 5 विकेट से जीता

चलिए क्रुणाल ने औपचारिकताएं पूरी की. बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से रौंद दिया. यह बेंगलुरु का चिन्नास्वामी में इस सीजन आखिरी मैच रहा और टीम ने फैंस को निराश नहीं किया. जीत के साथ चिन्नास्वामी को अलविदा कहा है. गिल सोच रहे होंगे कि क्या मानव सुथार को गेंद थमाकर कोई गलती की? लेकिन जब आपके सामने दुनिया का सबसे बेहतरीन चेज मास्टर खड़ा हो और आप उसे 0 के स्कोर पर जीवनदान दें दे तो वह आपको यह दिखाने से नहीं चूकता कि अपना क्या गलती की है. सुंदर शायद आज रात सो ना पाए. कोहली का कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा है. उन्होंने 81 रनों की पारी खेली. पडिक्कल के साथ ऐसी शतकीय साझेदारी की और गेम को पूरी तरह से बेंगलुरु से दूर लेकर चले गए. 

RCB vs GT Match LIVE Score: 12 में चाहिए 7

मानव सुथार का महंगा ओवर. इस ओवर से 15 रन आए हैं. गिल ने क्या सोचकर उन्हें गेंद थमाई थी पता नहीं. क्रुणाल ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा. इसके बाद दूसरी गेंद पर स्लॉग स्वीप करके बाउंड्री बटोरी. वहीं ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा. बेंगलुरु को अब 12 गेंद में जीत के लिए 7 रन चाहिए.

RCB vs GT Match LIVE Score: 18 में चाहिए 22

बेंगलुरु को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 22 रनों की जरूरत है. रबाडा के आखिरी ओवर में टिम डेविड काफी लकी रहे. मारना डीप में चाहते थे लेकिन गई थर्ड मैन की ओर. इस ओवर से 9 रन आए. बेंगलुरु जीत के करीब.
17.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 184/5

RCB vs GT Match LIVE Score: 24 में चाहिए 31

बेंगलुरु के लिए रन चेज बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है. उसे 31 गेंद में जीत के लिए 24 रन चाहिए. मानव के आखिरी ओवर से सिर्फ 4 रन आए. टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं. टिम डेविड पर जिम्मेदारी है. रबाडा, सिराज और होल्डर का एक-एक ओवर बाकी है. जबकि प्रसिद्ध के 2 ओवर बाकी है. देखना यह भी मजेदार होने वाला है कि कप्तान गिल किसे गेंद थमाते हैं.
16.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 175/5

RCB vs GT Match LIVE Score: एक और झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांचवां झटका लगा है. 27 गेंदों में जीत के लिए 33 रन चाहिए. 32 रनों से अंदर 4 विकेट गंवाए हैं. बेंगलुरु इसे जल्दी खत्न करना चाहती है. रजत पाटीदार लौटे. मानव सुथार के नाम विकेट आया. सुंदर ने कैच लपका. यह एक दिलचस्प रन चेज़ साबित हो रहा है. टॉस-अप डिलवरी. पाटीदार ने अपना फ्रंट लेग क्लियर किया और बड़ा शॉर्ट खेलना चाहा. लेकिन पूरी तरह से चूक गए. गेंद एक्स्ट्रा कवर की तरफ चली गई. 
15.3 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  173/5

RCB vs GT Match LIVE Score: जितेश भी लौटे

बेंगलुरु को चौथा झटका लगा है. मानव सुतार ने कैच लपका. लगातार तीसरा ओवर और बेंगलुरु ने विकेट गंवाया. क्या गुजरात यहां से वापसी कर पाएगी? अभी क्रीज पर रजत पाटीदार और टिम डेविड हैं. बेंगलुरु के पास फायर पावर है. राशिद ने अपने स्पैल की आखिरी गेंद पर विकेट लिया है. ऑफ साइड के बाहर गेंद और जितेश इसे सीधे कवर के हाथों में खेल गए.
15 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 171-4

RCB vs GT Match LIVE Score: विराट कोहली आउट

बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा है. विराट कोहली आउट हुए. वह बिल्कुल भी खुश नहीं है. गुस्से में बल्ला मारा है. कोहली इस तरह से आउट होने से नाराज. शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद थी. इसे खेलने गए. लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद स्टंप पर जा लगी. धीमी गति की गेंद थी, बल्ला पहले चला गया. कोहली 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए. आउट होने से पहले उन्होंने होल्डर को लगातार दो छक्के लगाए.
13.4 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 154/3 

RCB vs GT Match LIVE Score: पडिक्कल स्टंप आउट

करामाती रादिश खान ने धीमी गति की गेंद पर पडिक्कल को फंसाया. राउंड द विकेट वाइड एंगल से गेंद फेंकी. पड़ने के बाद अंदर आई. पडिक्कल गेंद की पिच तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन धीमी गति से पूरी तरह से मात खा गए. पडिक्कल 27 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए.
12.5 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 141/2

RCB vs GT Match LIVE Score: होल्डर का जबरदस्त ओवर

जब रन पड़ रहे हो और आप अपने ओवर में सिर्फ 3 रन दें, तो क्या कहा जाए. जेसन होल्डर का जबरदस्त ओवर रहा यह. अगल अगला ओवर में भी डॉट गेंद आई तो विकेट आ सकता है. गुजरात यहां पर गेम स्लो कर सकती है. उसकी नजर विराट कोहली के विकेट पर होगी. बेंगलुरु को 48 गेंद में 72 रनों की जरूरत.
12.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 134/1

RCB vs GT Match LIVE Score: 54 में चाहिए 75

बेंगलुरु को जीत के लिए अब केवल 75 रन चाहिए वो भी 54 गेंदों में. यह गेम बेंगलुरु का है. चेज मास्टर किंग कोहली क्रीज पर हैं. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. कोहली ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा, फिर शानदार फिल्क शॉर्ट से छक्का लगाया. रन चेज बेंगलुरु के कंट्रोल में है पूरी तरह से. 
11.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 131/1

RCB vs GT Match LIVE Score: विराट का अर्द्धशतक

अब विराट कोहली ने अपना पचासा पूरा किया. 30 गेंदों पर यह फिफ्टी आई है. बेंगलुरु ऐसे ही खेलती रही तो आसानी से मैच जीत जाएगी.

RCB vs GT LIVE Score, IPL 2026: पडिक्कल का तूफान

देवदत्त पडिक्कल का तूफान, सिर्फ 21 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक. बेंगलुरु जीत की ओर है. दोनों के बीच साझेदारी 90 से अधिक की हो चुकी है.

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live: पडिक्कल का तूफान जारी है

8.6: इस बार फुल लेंग्थ और बिल्कुल सीधी...कुछ ऐसा ही जवाब दिया पडिक्कल ने..सीधा प्रसिद्ध कृष्णा के सिर के ऊपर से ...छक्का...ओवर में ले लिए..19 रन

8.6 ओवर: RCB  102/1

RCB vs GT LIVE Score: प्रसिद्ध फिर पिट गए

आठवें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद....प्रसिद्ध कृष्णा का पूरा फोकस गति पर...पडिक्कल ने पहले चौका जड़ा..और फिर फाइन लेग से छक्का...

RCB vs GT LIVE Score: राशिद आ गए..छक्का चौका खा गए!

आठवां ओवर लेकर आए राशिद खान..पहली गेंद बहुत ही छोटी..कोहली ने टांग दिया मिडविकेट के ऊपर से छक्का..दूसरी पर जगह दी, तो प्वाइंट से स्कवॉयर कट कर चौका ले लिया...लगता है कि राशिद ने ढंग से वॉर्म नहीं किया..मनोवैज्ञानिक लड़ाई कोहली ने जीत ली...

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live: कोहली के दोे चौके

6.6: सातवां ओवर लेकर प्रसिद्ध कृष्णा आए थे..जरूरत से ज्यादा रूम दिया कोहली को...तेजी निकालने पर जोर...दोनों हाथों से भुनाया..बैकफुट से बेहतरीन पंच..और थर्डमैन से चौका...12 रन ओवर ..

RCB vs GT LIVE Score: बॉलिंग चेंज

पावर-प्ले का आखिरी ओवर..लंबे कद के जेसन होल्डर की एंट्री....कुछ कर पाएंगे भी??

RCB vs GT Live: पडिक्कल के तेवर जारी

5.6: पावर-प्ले के ओव चल रहे हैं. विराट शांत हैं, लेकिन पडिक्कल नहीं..सिराज की पहली गेंद पर चौका..तौ आखिरी गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से छक्का. ओवर में दस रन लेकर समीकरण बिगाड़ दिए..

4.6 ओवर: RCB 50/1

RCB vs GT LIVE Score, IPL 2026: बीथल आउट

2.6:  सिराज ने दिलाई गुजरात को पहली सफलता, बीथल 14 रन बनाकर लौटे, सिराज की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को प्वाइंट के ऊपर से उड़ाने की बीथल की कोशिश...गेंद सीधे प्वाइंट पर खड़े शाहरुख खान के हाथ में....सिराज ने गुजरात को पहला विकेट दिला दिया है. 

RCB vs GT LIVE Score:कोहली को जीवनदान

ये क्या कर दिया वाशिंगटन सुंदर ने. पारी की तीसरी ही गेंद. विराट कोहली का लड्डू सा कैच और ड्रॉप कर दिया. सिराज को यकीन ही नहीं हुआ. थोड़ा जल्दी कर गए. कोहली इस मौके पर जरूर भुनाने की कोशिश करेंगे.
0.3 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1/0

RCB vs GT LIVE Score: RCB ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. क्रीज पर विराट कोहली और जैकब बैथल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है.

RCB vs GT LIVE Score: बेंगलुरु को 206 का लक्ष्य

आखिरी ओवर में जेसन होल्डर के दो छक्के और एक चौके से गुजरात ने 200 का स्कोर पार कर लिया. आखिरी ओवर से 18 रन आए हैं. गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए हैं और बेंगलुरु को जीत के लिए 206 का लक्ष्य दिया है. क्या यह काफी होगा, सॉल्ट नहीं है, लेकिन बेंगलुरु की बैटिंग जबरदस्त है. सुदर्शन और गिल ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की, लेकिन आखिरी के 4 ओवरों में गुजरात पिछड़ गई. 
20.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 205/3

RCB vs GT LIVE Score: क्रुणाल चोटिल

RCB vs GT LIVE Score: क्रुणाल चोटिल हुए हैं और इसीलिए गेम रूका हुआ है. होल्डर ने पहली गेंद प र छक्का जड़ा था, इसकी अगली गेंद डॉट रही. लेकिन फिर वह बॉलिंग रन अप पूरा करने के बाद रूक गए. फि़जियो मैदान पर हैं. गेम के लंबा रूकने के बाद अब क्रुणाल अपना ओवर पूरा करेंगे.

RCB vs GT LIVE Score: आखिरी ओवर बाकी

अब आखिरी ओवर बाकी है. पिछले ओवर से सिर्फ 8 रन आए हैं. बीते तीन ओवर में 17 रन. यह गुजरात को काफी हर्ट करने वाला है. अगर बेंगलुरु ने गुजरात को 200 के अंदर रोक दिया तो टीम काफी खुश होगी. रसिख को जाना होगा. वह चोटिल हुए थे और उन्हें बाहर जाना होगा. क्रुणाल पांड्या को आखिरी ओवर फेंकेग.
19.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 187/3

RCB vs GT LIVE Score: बटलर आउट

भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर का शिकार किया. इस विकेट की तलाश थी बेंगलुरु को. यहां से गुजरात का 210 का स्कोर पार करना काफी मुश्किल है. जोश हेज़लवुड ने कैच लपका. ऑफ स्टंप के पास लो फुल टॉस पर जोस बटलर ने रिवर्स स्कूप खेला, लेकिन गेंद सीधे शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े हेज़लवुड के पास चली गई. बटलर में बड़े शॉट खेलने की काबिलियत है, और नए बैट्समैन के लिए इस खास विकेट पर खेलना आसान नहीं रहा है. 
17.4 ओवर: गुजरात टाइटंस  177/3 

RCB vs GT LIVE Score: सुयश का जबरदस्त ओवर

RCB vs GT LIVE Score: सुयश शर्मा का जबरदस्त ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. अब तो ऐसा लग रहा है कि गुजरात 200 भी नहीं पहुंच पाएगी. अगर बेंगलुरु ने ऐसा कर दिया तो यह उसकी जबरदस्त वापसी होगी.
 
17.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 174/2

RCB vs GT LIVE Score: अब 4 ओवर बाकी

क्रीज पर अभी वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर हैं. गुजरात के पास फायरपावर तो है, क्या टीम 250 तक पहुंच पाएगी? सुदर्शन स्कोरबोर्ड चलाए हुए थे, क्या अब यह हो पाएगा? देखना दिलचस्प होने वाला है. 200 तो कर सकती है बेंगलुरु.
16.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 170/2

RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन आउट

चलिए शानदार पारी का अंत हुआ साई सुदर्शन की. विराट कोहली, रजत पाटीदार, बेंगलुरु के खिलाड़ी इस बल्लेबाज के लिए तालियां  बजा रहे हैं और बजाएं भी क्यों नाय आज पारी ही ऐसी खेली है उन्होंने. लवुड ने सेट बैट्समैन को आउट किया. ऑफ स्टंप के पास एक शॉर्ट गेंद, सुदर्शन ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद पूरी तरह से मिसटाइम हो गई और गेंद सीधे जोश हेज़लवुड के पास चली गई. साई सुदर्शन 58 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के लगाकर आउट हुए.
15.3 ओवर: गुजरात टाइटंस 160/2

RCB vs GT LIVE Score: गुजरात 150 पार

आखिरी के 5 ओवर बचे हैं. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. गुजरात का स्कोर 150 पार है. टीम का रन रेट 10.33 का है जबकि पिछले 5 ओवरों में 51 रन आए हैं. बटलर क्रीज पर हैं, ऐसे में गुजरात यहां से कम से कम 250 के पार जाना चाहेगी.
15.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 155-

RCB vs GT LIVE Score: सुदर्शन ने 57 गेंदों में जड़ा शतक

साई सुदर्शन क्या बेहतरीन बल्लेबाज है. टाइमिंग, टेम्परामेंट सब जबरदस्त. 57 गेंदों में शतक जड़ा है. पारी के दौरान उन्होंने शायद ही कोई लूज शॉर्ट खेला हो. यह इस सीजन का उनका पहला शतक है. पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं. स्ट्राइक रेट 175 से अधिक का है. 

RCB vs GT LIVE Score: बटलर देंगे फिनिशिंग टच

RCB vs GT LIVE Score: गुजरात को फिनिशिंग टच देने की जिम्मेदारी जोस बटलर पर है. वहीं दूसरे छोर पर सुदर्शन अपने शतक से 2 रन दूर हैं. आखिरी के 6 ओवर बाकी हैं. गुजरात की नजरें यहां से कम से कम 250 के लक्ष्य तक पहुंचने की होगी. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. 
14.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 141/1

RCB vs GT LIVE Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात टाइटंल को पहला झटका लगा है. सुयश शर्मा ने यह ओपनिंग साझेदारी तोड़ी है. देवदत्त पडिक्कल ने हाथों कैच करवाया. मैच शुरू होने के बाद चिन्नास्वामी में पहली बार क्राउड में जोश है. आखिरकार RCB को एक विकेट मिला. शॉर्ट साइड की गुगली, और शुभमन गिल ने उसे खेलने की कोशिश की. एरियल रूट के लिए गए, लेकिन सही टाइमिंग नहीं मिली. पडिक्कल के लिए एक सीधा कैच और शुभमन गिल एक अच्छी पारी खेलने के बाद आउट हो गए. 
12.5 ओवर: गुजरात टाइटंस 128/1

RCB vs GT LIVE Score: शतक के करीब सुदर्शन

RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन अपने शतक के करीब है. उन्होंने 49 गेंदों में 85 रन बना लिए हैं, जबकि दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं, जो 23 गेंद खेल पाए हैं. पिछले ओवर से सिर्फ 5 रन आए. बेंगलुरु का विकेट का इंतजार बढ़ता जा रहा है. यह साझेदारी कौन तोड़ेगा, देखने दिलचस्प होगा?
12.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 121/0

RCB vs GT LIVE Score: विकेट को तरसे RCB गेंदबाज

आरसीबी के गेंदबाज विकेट को तरसते दिख रहे हैं. 11 ओवर हो चुके हैं और वो अभी तक गिल-सुदर्शन की सलामी साझेदारी को नहीं तोड़ पाए हैं. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो गुजरात आसानी से 200 का स्कोर खड़ा कर लेगी. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. 
11.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 116/0

RCB vs GT LIVE Score: गुजरात का स्कोर 100 पार

गुजरात का स्कोर 100 पार हुआ. साई सुदर्शन तेजी से अपनी शतक की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अभी तक सिर्फ 18 गेंद खेली है. 10 ओवर हो चुके हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए. सुदर्शन ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. 
10.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 104/0

RCB vs GT LIVE Score: गुजरात का स्कोर 100 पार

गुजरात का स्कोर 100 पार हुआ. साई सुदर्शन तेजी से अपनी शतक की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अभी तक सिर्फ 18 गेंद खेली है. 10 ओवर हो चुके हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए. सुदर्शन ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. 
10.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 104/0

RCB vs GT LIVE Score: आईपीएल में सबसे तेज 2 हजार रन

2000 IPL रन के लिए सबसे कम गेंदें (भारतीय)
1193 - अभिषेक शर्मा
1211 - वीरेंद्र सहवाग
1306 - ऋषभ पंत
1326 - यशस्वी जायसवाल
1353 - यूसुफ पठान
1361 - साई सुदर्शन*

RCB vs GT LIVE Score: आईपीएल में सबसे तेज 2 हजार रन

2000 IPL रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां
47 - साई सुदर्शन*
48 - क्रिस गेल
52 - शॉन मार्श
57 - रुतुराज गायकवाड़
60 - केएल राहुल

RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास

ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2 हजार रनों के आंकड़े को छुआ. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं. उन्होंने  क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को तोड़ा है. पिछले ओवर से 16 रन आए.
9.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 94/0

RCB vs GT LIVE Score: रोमारियो शेफर्ड की पिटाई हुई

रोमारियो शेफर्ड की पिटाई हुई है. उनके पिछले ओवर से 17 रन आए. सुदर्शन ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद उन्होंने चौका लगाया. जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभनन गिल के बल्ले से बाउंड्री आई.
8.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 78/0

RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन की फिफ्टी

साई सुदर्शन ने अपनी फिफ्टी पूरी की. छक्के के साथ उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की है. इस सीजन का दूसरा अर्द्धशतक. 33 गेंदों में यह पचासा आया है.

RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन अर्द्धशतक के करीब

साई सुदर्शन अपने अर्द्धशतक के करीब है. उन्होंने अभी तक कोई लूज शॉर्ट नहीं खेला है. गुजरात को इसी तरह की उम्मीद थी और उसे यह मिल गई है. क्रुणाल पांड्या ने पिछले ओवर से 4 रन आए. दोनों ही बल्लेबाज अब अपने हाथ खोलना शुरू करेंगे.
7.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 57/0

RCB vs GT LIVE Score: पावरप्ले में बटोरे 57 रन

बैटिंग पावरप्ले पूरी तरह गुजरात के नाम रहा है. सुदर्शन और गिल की जोड़ी ने कोई विकेट नहीं गंवाया और संभल कर खेले. दोनों ने पावरप्ले में 57 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर से 12 रन आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर सुदर्शन ने चौका जड़ा. सुदर्शन अपने अर्द्धशतक के करीब हैं.
6.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 57/0

RCB vs GT LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर

अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. पिछले ओवर ममें साई सुदर्शन ने दो चौके और एक छक्का जड़ा है. जोश हेजलवुड के इस ओवर से 14 रन आए. गुजरात ने 45 रन बटोरे लिए हैं और उसकी नजरें आखिरी ओवर को बड़ा बनाने की होगी.
5.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 45/0

RCB vs GT LIVE Score: दो चौके पड़े भुवनेश्वर को

साई सुदर्शन ने इस ओवर में हाथ खोले हैं. उन्होंने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की है जबकि ओवर की चौथी गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ा. भुवनेश्वर के इस ओवर से 9 रन आए हैं. 

3.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 20/0

RCB vs GT LIVE Score: हेजलवुड का अच्छा ओवर

जोश हेजलवुड ने भी अच्छी शुरुआत की है. उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए है. सुदर्शन और गिल के को दोनों ने अभी तक अच्छी गेंदों से परेशान किया है. बेंगलुरु की नजरें पावरप्ले के अंदर कम से कम दो विकेट हासिल करने की होगी.
2.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 11/0

RCB vs GT LIVE Score: 1,0,1,4,0,1...अच्छा ओवर

यह अच्छा ओवर रहा. भुवनेश्वर के खिलाफ सुदर्शन और गिल दोनों ही संघर्ष करते हैं. दूसरे छोर से अब जोश हेजलवुड होंगे. देखना मजेदार होने वाला है कि बेंगलुरु पावरप्ले में कितने विकेट निकालती है.
1.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 7/0

RCB vs GT LIVE Score: एक्शन शुरू

चलिए एक्शन शुरू हुआ. गुजरात के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

RCB vs GT LIVE Score: क्या बोले शुभमन गिल?

शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा,"आम तौर पर इस ग्राउंड पर, जो टीमें चेज़ करती हैं, उन्हें अच्छी सफलता मिली है. लेकिन मुझे लगता है कि यह विकेट बराबर लग रहा है. तो उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा गेम होगा. यह सब कंडीशन को जल्दी समझने के बारे में है. और अगर आप एक अच्छा पावरप्ले करते हैं, तो वह आपके लिए बेस तैयार करता है. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए चैलेंज है. अगर आप एक अच्छी शुरुआत करते हैं, तो बस उस पर आगे बढ़ते रहें."

RCB vs GT LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले रजत पाटीदार

रजत पाटीदार  ने टॉस जीतने के बाद कहा,"मुझे लगता है कि यह एक बॉल-फर्स्ट पिच होगी. और जैसा कि आप सब जानते हैं, चेज़ करने से हमें रिज़ल्ट, स्कोर और टोटल के बारे में बहुत क्लैरिटी मिलती है. एक बदलाव - साल्टी इंजर्ड हो गया, बेथेल अंदर है. मुझे लगता है कि एक बढ़िया बात जो मुझे पसंद है वह यह है कि हम इस साल विकेट और सिचुएशन को काफी अच्छे से असेस कर रहे हैं. और हां, इसके पीछे बहुत सारी प्लानिंग है. यह काफी साफ़ है. जब भी आप यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आते हैं, तो यह बैटिंग के लिए एक अच्छा विकेट होता है. लेकिन मुझे लगता है कि इस पर घास नहीं है, इसलिए पहली इनिंग्स में यह थोड़ा टैकी हो सकता है."

RCB vs GT LIVE Score: ऐसी है दोनों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार

इम्पैक्ट सब्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

RCB vs GT LIVE Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस

बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. बेंगलुरु एक बदलाव के साथ उतरी है जबकि गुजरात ने दो बदलाव किए हैं.

RCB vs GT LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटन्स टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न

RCB vs GT LIVE Score: चिन्नास्वामी में RCB का आखिरी मैच

यह चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का इस सीजन का आखिरी मुकाबला है. बेंगलुरु इस सीजन में सिर्फ 5 मैच ही इस मैदान पर खेलेगी, जबकि उसके दो मैच रायपुर में होने हैं. बेंगलुरु को अपने आखिरी मैच में हार मिली थी. ऐसे में उसकी कोशिश है कि वह आज जीत के साथ फैंस को गिफ्ट दे.

RCB vs GT LIVE Score: स्वागत है आपका

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com