Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने गुजरात टाइटंस को तूफानी शुरुआत दिलाई है. दोनों ने 9 ओवरों में 94 रन जोडे. इस दौरान साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2 हजार रन पूरे किए. यह आईपीएल इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं. बता दें, बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. बेंगलुरु इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है. फिल सॉल्ट चोटिल होने के चलते मैच से बाहर है, जबकि गुजरात ने दो बदलाव किए हैं. बता दें, यह चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का इस सीजन का आखिरी मुकाबला है.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
इम्पैक्ट सब्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर
RCB vs GT LIVE Score: गुजरात को पहला झटका
गुजरात टाइटंल को पहला झटका लगा है. सुयश शर्मा ने यह ओपनिंग साझेदारी तोड़ी है. देवदत्त पडिक्कल ने हाथों कैच करवाया. मैच शुरू होने के बाद चिन्नास्वामी में पहली बार क्राउड में जोश है. आखिरकार RCB को एक विकेट मिला. शॉर्ट साइड की गुगली, और शुभमन गिल ने उसे खेलने की कोशिश की. एरियल रूट के लिए गए, लेकिन सही टाइमिंग नहीं मिली. पडिक्कल के लिए एक सीधा कैच और शुभमन गिल एक अच्छी पारी खेलने के बाद आउट हो गए.
12.5 ओवर: गुजरात टाइटंस 128/1
RCB vs GT LIVE Score: शतक के करीब सुदर्शन
RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन अपने शतक के करीब है. उन्होंने 49 गेंदों में 85 रन बना लिए हैं, जबकि दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं, जो 23 गेंद खेल पाए हैं. पिछले ओवर से सिर्फ 5 रन आए. बेंगलुरु का विकेट का इंतजार बढ़ता जा रहा है. यह साझेदारी कौन तोड़ेगा, देखने दिलचस्प होगा?
12.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 121/0
RCB vs GT LIVE Score: विकेट को तरसे RCB गेंदबाज
आरसीबी के गेंदबाज विकेट को तरसते दिख रहे हैं. 11 ओवर हो चुके हैं और वो अभी तक गिल-सुदर्शन की सलामी साझेदारी को नहीं तोड़ पाए हैं. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो गुजरात आसानी से 200 का स्कोर खड़ा कर लेगी. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं.
11.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 116/0
RCB vs GT LIVE Score: गुजरात का स्कोर 100 पार
गुजरात का स्कोर 100 पार हुआ. साई सुदर्शन तेजी से अपनी शतक की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अभी तक सिर्फ 18 गेंद खेली है. 10 ओवर हो चुके हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए. सुदर्शन ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया.
10.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 104/0
RCB vs GT LIVE Score: गुजरात का स्कोर 100 पार
गुजरात का स्कोर 100 पार हुआ. साई सुदर्शन तेजी से अपनी शतक की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अभी तक सिर्फ 18 गेंद खेली है. 10 ओवर हो चुके हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए. सुदर्शन ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया.
10.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 104/0
RCB vs GT LIVE Score: आईपीएल में सबसे तेज 2 हजार रन
2000 IPL रन के लिए सबसे कम गेंदें (भारतीय)
1193 - अभिषेक शर्मा
1211 - वीरेंद्र सहवाग
1306 - ऋषभ पंत
1326 - यशस्वी जायसवाल
1353 - यूसुफ पठान
1361 - साई सुदर्शन*
RCB vs GT LIVE Score: आईपीएल में सबसे तेज 2 हजार रन
2000 IPL रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां
47 - साई सुदर्शन*
48 - क्रिस गेल
52 - शॉन मार्श
57 - रुतुराज गायकवाड़
60 - केएल राहुल
RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास
ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2 हजार रनों के आंकड़े को छुआ. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं. उन्होंने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को तोड़ा है. पिछले ओवर से 16 रन आए.
9.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 94/0
RCB vs GT LIVE Score: रोमारियो शेफर्ड की पिटाई हुई
रोमारियो शेफर्ड की पिटाई हुई है. उनके पिछले ओवर से 17 रन आए. सुदर्शन ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद उन्होंने चौका लगाया. जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभनन गिल के बल्ले से बाउंड्री आई.
8.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 78/0
RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन की फिफ्टी
साई सुदर्शन ने अपनी फिफ्टी पूरी की. छक्के के साथ उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की है. इस सीजन का दूसरा अर्द्धशतक. 33 गेंदों में यह पचासा आया है.
RCB vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन अर्द्धशतक के करीब
साई सुदर्शन अपने अर्द्धशतक के करीब है. उन्होंने अभी तक कोई लूज शॉर्ट नहीं खेला है. गुजरात को इसी तरह की उम्मीद थी और उसे यह मिल गई है. क्रुणाल पांड्या ने पिछले ओवर से 4 रन आए. दोनों ही बल्लेबाज अब अपने हाथ खोलना शुरू करेंगे.
7.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 57/0
RCB vs GT LIVE Score: पावरप्ले में बटोरे 57 रन
बैटिंग पावरप्ले पूरी तरह गुजरात के नाम रहा है. सुदर्शन और गिल की जोड़ी ने कोई विकेट नहीं गंवाया और संभल कर खेले. दोनों ने पावरप्ले में 57 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर से 12 रन आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर सुदर्शन ने चौका जड़ा. सुदर्शन अपने अर्द्धशतक के करीब हैं.
6.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 57/0
RCB vs GT LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर
अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. पिछले ओवर ममें साई सुदर्शन ने दो चौके और एक छक्का जड़ा है. जोश हेजलवुड के इस ओवर से 14 रन आए. गुजरात ने 45 रन बटोरे लिए हैं और उसकी नजरें आखिरी ओवर को बड़ा बनाने की होगी.
5.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 45/0
RCB vs GT LIVE Score: दो चौके पड़े भुवनेश्वर को
साई सुदर्शन ने इस ओवर में हाथ खोले हैं. उन्होंने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की है जबकि ओवर की चौथी गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ा. भुवनेश्वर के इस ओवर से 9 रन आए हैं.
3.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 20/0
RCB vs GT LIVE Score: हेजलवुड का अच्छा ओवर
जोश हेजलवुड ने भी अच्छी शुरुआत की है. उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए है. सुदर्शन और गिल के को दोनों ने अभी तक अच्छी गेंदों से परेशान किया है. बेंगलुरु की नजरें पावरप्ले के अंदर कम से कम दो विकेट हासिल करने की होगी.
2.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 11/0
RCB vs GT LIVE Score: 1,0,1,4,0,1...अच्छा ओवर
यह अच्छा ओवर रहा. भुवनेश्वर के खिलाफ सुदर्शन और गिल दोनों ही संघर्ष करते हैं. दूसरे छोर से अब जोश हेजलवुड होंगे. देखना मजेदार होने वाला है कि बेंगलुरु पावरप्ले में कितने विकेट निकालती है.
1.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 7/0
RCB vs GT LIVE Score: एक्शन शुरू
चलिए एक्शन शुरू हुआ. गुजरात के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
RCB vs GT LIVE Score: क्या बोले शुभमन गिल?
शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा,"आम तौर पर इस ग्राउंड पर, जो टीमें चेज़ करती हैं, उन्हें अच्छी सफलता मिली है. लेकिन मुझे लगता है कि यह विकेट बराबर लग रहा है. तो उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा गेम होगा. यह सब कंडीशन को जल्दी समझने के बारे में है. और अगर आप एक अच्छा पावरप्ले करते हैं, तो वह आपके लिए बेस तैयार करता है. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए चैलेंज है. अगर आप एक अच्छी शुरुआत करते हैं, तो बस उस पर आगे बढ़ते रहें."
RCB vs GT LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद कहा,"मुझे लगता है कि यह एक बॉल-फर्स्ट पिच होगी. और जैसा कि आप सब जानते हैं, चेज़ करने से हमें रिज़ल्ट, स्कोर और टोटल के बारे में बहुत क्लैरिटी मिलती है. एक बदलाव - साल्टी इंजर्ड हो गया, बेथेल अंदर है. मुझे लगता है कि एक बढ़िया बात जो मुझे पसंद है वह यह है कि हम इस साल विकेट और सिचुएशन को काफी अच्छे से असेस कर रहे हैं. और हां, इसके पीछे बहुत सारी प्लानिंग है. यह काफी साफ़ है. जब भी आप यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आते हैं, तो यह बैटिंग के लिए एक अच्छा विकेट होता है. लेकिन मुझे लगता है कि इस पर घास नहीं है, इसलिए पहली इनिंग्स में यह थोड़ा टैकी हो सकता है."
RCB vs GT LIVE Score: ऐसी है दोनों की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
इम्पैक्ट सब्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर
RCB vs GT LIVE Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस
बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. बेंगलुरु एक बदलाव के साथ उतरी है जबकि गुजरात ने दो बदलाव किए हैं.
RCB vs GT LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटन्स टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न
RCB vs GT LIVE Score: चिन्नास्वामी में RCB का आखिरी मैच
यह चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का इस सीजन का आखिरी मुकाबला है. बेंगलुरु इस सीजन में सिर्फ 5 मैच ही इस मैदान पर खेलेगी, जबकि उसके दो मैच रायपुर में होने हैं. बेंगलुरु को अपने आखिरी मैच में हार मिली थी. ऐसे में उसकी कोशिश है कि वह आज जीत के साथ फैंस को गिफ्ट दे.