विज्ञापन

RCB vs GT: गुजरात का 'बिग हैंड' बनाम आरसीबी का 'गोल्डन हैंड', मुकाबले की सबसे बड़ी टक्कर

आईपीएल 2026 में हो रहे पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टक्कर देखना दिलचस्प होगी.

RCB vs GT: गुजरात का 'बिग हैंड' बनाम आरसीबी का 'गोल्डन हैंड', मुकाबले की सबसे बड़ी टक्कर

धर्मशाला में आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में एक तरफ जहां साई सुदर्शन होंगे तो दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार. एक बल्लेबाज जो अपनी टीम का 'बिग हैंड' है और तो एक अपनी टीम के लिए गोल्डन हैंड. साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप हैं तो भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप. ऐसे में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस दोनों की कोशिश जीत के साथ फाइनल का टिकट हासिल करने पर होगी. हालांकि, हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा और वह एलिमिनेटर की विजेता से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगी. 

साई सुदर्शन जबरदस्त फॉर्म में

बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज मौजूदा सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने 14 पारियों में 49.07 की औसत और 157.92 की स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और 7 अर्द्धशतक लगाए हैं. गुजरात के लिए अच्छी बात यह है कि उसके दोनों सलामी बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं. सुदर्शन को दूसरे छोर से शुभमन गिल का पूरा साथ मिल रहा है. गिल ने 13 पारियों में 616 रन बनाए हैं. 47 की औसत और 161 की स्ट्राइक रेट से. सुदर्शन ना सिर्फ रन बना रहे हैं बल्कि बीते सीजन की तुलना में उनका स्ट्राइक रेट इस साल बेहतर है. सुदर्शन पावरप्ले में इस सीजन हर 4.2 गेंद पर बाउंड्री लगा रहे हैं. पावरप्ले में उनका औसत 48.5 का है. 

विकेटों का ढेर लगा रहे स्विंग किंग

भुवनेश्वर कुमार किसी पुरानी शराब की तरह नजर आ रहे हैं. हर बीतते दिन के साथ और बेहतर. इस सीजन उन्होंने पावरप्ले के अंदर 15 विकेट निकाले हैं. जबकि डेथ ओवरों में भी घातक है. 24 विकेटों के साथ वह पर्पल कैप होल्डर हैं और अगर आज वह तीन विकेट और लेते हैं तो यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ सीजन होगा. भुवी सिर्फ विकेट नहीं निकाल रहे, बल्कि वह रन भी कम दे रहे हैं. भुवी ने पावरप्ले में 51 प्रतिशत डॉट गेंद फेंकी हैं. 

जब दोनों बन गए टर्निंग प्वॉइंट

मुंबई और आरसीबी का मैच याद कीजिए. पहले भुवी ने गेंद से मुंबई के टॉप ऑर्डर को झंकझोर दिया फिर बल्ले से कमला दिखाया. मुंबई के खिलाफ उन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट झटके. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनकी गेंदबाजी तो शायद ही भुलाई जा सकती है. 

चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में सुदर्शन की पारी शायद ही कोई गुजरात का फैन भूलेगा, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों पर 87 रन बनाए थे और टीम को जीत दिलाई. जबकि हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने लड़खड़ाती बल्लेबाजी को संभाला था. पंजाब के खिलाफ जब एक छोर से विकेट गिर रहे थे तो इस बल्लेबाज ने धैर्य से काम लिया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: पावर-प्ले की जंग बल्लेबाज नहीं, बॉलर देंगे अंजाम, वजह है एकदम साफ

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: करामाती राशिद खान साबित होंगे सबसे बड़े 'गेम चेंजर'! RCB के खिलाफ जबरदस्त है रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com