विज्ञापन

RCB vs GT Final: कौन बनेगा आज आईपीएल चैंपियन, फाइनल से पहले अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी

RCB vs GT: आरसीबी और गुजरात दोनों ही आईपीएल के इतिहास में दूसरे खिताब पर नजर गड़ाए हुए हैं. कुल मिलाकर बहुत ही रोमांचक टक्कर होने जा रही है

RCB vs GT Final: कौन बनेगा आज आईपीएल चैंपियन, फाइनल से पहले अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी
Indian Premier League 2026:
source: social media

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final:   भारतीय पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेले जाने वाले मेगा फाइनल (IPL Final) से पहले बड़ी भविष्यवाणी करते हुए आरसीबी के पक्ष में अपना वोट दिया है. उन्होंने कहा है कि आरसीबी की गलतियां ही इस टीम को हरा सकती हैं. आईपीएल 2025 के विजेताओं का अभियान बेहद शानदार रहा है. उन्होंने लीग तालिका में शीर्ष पर रहकर समापन किया और फिर क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को 92 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में सीधे प्रवेश सुरक्षित किया. 

अश्विन ने अपने जियो हॉटस्टार चैनल से बातचीत में कहा, 'यह तथ्य कि जीटी अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और उन्होंने वहां दबदबा बनाया है व उसे एक किला बना दिया है. यह कुछ ऐसा है जो फाइनल में जाने से पहले उन्हें वास्तव में गुजरात को अतिरिक्त फायदा देगा.' उन्होंने कहा, 'आरसीबी के लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे पहले बल्लेबाजी करते हैं या गेंदबाजी, यह उनका फाइनल है. वे दावेदार टीम के रूप में मैदान पर उतरेंगे. वे जो कुछ भी करें उन्हें उस आक्रामक क्रिकेट से पीछे नहीं हटना चाहिए.  उनकी टीम को आज के करो या मरो या सबसे बड़े मुकाबले में ठीक वैसी ही एप्रोच रखनी चाहिए, जैसी वे अभी तक रखते आए हैं.' 

गुजरात ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर क्वालीफायर 1 की हार से जोरदार वापसी की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की. शुभमन गिल के नेतृत्व में वे इस सीज़न की सबसे सुसंगत (कंसिस्टेंट) टीमों में से एक रहे हैं और अहमदाबाद में उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमा करीब सवा लाख लोगों से जबर्दस्त समर्थन मिलेगा.  हालांकि अश्विन ने दोनों फाइनलिस्टों की विपरीत शैलियों की ओर इशारा किया और आरसीबी के आक्रामक दृष्टिकोण का समर्थन किया.

दिग्गज स्पिनर ने कहा,  'दोनों टीमों के नजरिए उलट हैं. आरसीबी अतिरिक्त जोखिम लेने के लिए तैयार रही है. उनके पास भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या के रूप में कुछ लड़ाकू खिलाड़ियों वाली टीम है, जिन्होंने इस सीज़न में माहौल गरमा दिया है.' अश्विन का मानना है कि केवल घरेलू परिस्थितियों से गुजरात का अवगत होना ही वह बात है, जो बेंगलुरु और और खिताब के बीच खड़ी है.'


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajat Manohar Patidar, Shubman Singh Gill, IPL 2025, Royal Challengers Bengaluru Vs Gujarat Titans 05/31/2026 Bcahm05312026270968, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com