विज्ञापन

IPL 2026: जीत के साथ RCB टेबल में नंबर-1, इन 5 पांच वजहों से दिख रही चैंपियन बनने की सबसे प्रबल दावेदार

Why RCB Strongest Contenders For IPL 2026 Champion: कप्तान रजत पाटीदार इस सीजन में बिल्कुल अलग रंग में नजर आ रहे हैं. वह न केवल टीम का शानदार नेतृत्व कर रहे हैं.

IPL 2026: जीत के साथ RCB टेबल में नंबर-1, इन 5 पांच वजहों से दिख रही चैंपियन बनने की सबसे प्रबल दावेदार
RCB Strongest Contenders For IPL 2026 Champion:

Why RCB Strongest Contenders For IPL 2026 Champion: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का विजय रथ पूरी रफ्तार से दौड़ रहा है. बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर आरसीबी अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है. 5 मैचों में 4 जीत के साथ बेंगलुरु इस बार खिताब की सबसे प्रबल दावेदार नजर आ रही है. आरसीबी ने इस सीजन अब तक 5 में से 4 मैच अपने नाम किए हैं. आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया तो इस मैच की सबसे ज्यादा चर्चा में रहे रन-मशीन विराट कोहली. चोट के बावजूद कोहली के इरादे कम नहीं हुए. उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की खबर ली.

वो 5 बड़ी वजहें जो आरसीबी को इस सीजन में बना रही 'अजेय'

1. धुरंधर एप्रोच आक्रामकता ही नई पहचान 

आरसीबी की रणनीति में इस साल एक बड़ा बदलाव दिखा है. टीम केवल बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि पावरप्ले और गेंदबाजी में भी पूरी तरह आक्रामक अंदाज में खेल रही है. फील्डिंग हो या शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की भूख, टीम की 'समग्र नीति' विपक्षी टीमों पर दबाव बनाने में सफल रही है.

2. कप्तान पाटीदार 2.O, 'सिक्सर किंग' का नया अवतार 

कप्तान रजत पाटीदार इस सीजन में बिल्कुल अलग रंग में नजर आ रहे हैं. वह न केवल टीम का शानदार नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि बल्लेबाजी में भी 'तीसरे गियर' से शुरुआत कर रहे हैं.  सबसे ज्यादा छक्के: पाटीदार वर्तमान में आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के (21 छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज हैं. पाटीदार का स्ट्राइक रेट 213.46 का है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की गवाही देता है. 

3. विराट कोहली की जबर्दस्त फॉर्म (ऑरेंज कैप)

विराट कोहली एक बार फिर 'रन मशीन' साबित हो रहे हैं. लखनऊ के खिलाफ 49 रनों की पारी के बाद वह 228 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. उनका औसत 57.00 का है और वह टीम को हर मैच में मजबूत शुरुआत दे रहे हैं. 

4. हेजलवुड के जुड़ने से मिली घातक ताकत

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी ने आरसीबी की गेंदबाजी को नई धार दी है. लखनऊ के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर अहम विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के साथ उनकी जोड़ी पावरप्ले में बेहद कंजूस साबित हो रही है. 

5. अनुभवी और युवाओं का सटीक तालमेल 

आरसीबी इस बार एक 'समग्र इकाई' के रूप में प्रदर्शन कर रही है. जहां भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट vs LSG) और क्रुणाल पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी कमान संभाल रहे हैं, वहीं युवा रसिख सलाम अपनी चतुराई से सबको प्रभावित कर रहे हैं. रसिख ने लखनऊ के खिलाफ महज 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए और टीम को मजबूत आधार दिया.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक भारद्वाज
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Virat Kohli, Rajat Manohar Patidar, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com