विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2023

'उसने जो 8 गेंदें खेली वहीं पर ...', रियान पराग की धीमी बल्लेबाजी देख बौखलाए रवि शास्त्री

Riyan Parag: शास्त्री ने रियान पराग की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. शास्त्री का मानना है कि शुरूआत में पराग ने धीमी बल्लेबाजी की जिसने मैच का रूख बदल कर  रख दिया

'उसने जो 8 गेंदें खेली वहीं पर ...', रियान पराग  की धीमी बल्लेबाजी देख बौखलाए रवि शास्त्री
रियान पराग पर बरसे रवि शास्त्री

Riyan Parag IPL: एक बार फिर रियान पराग ( Riyan Parag) असफल रहे. पराग राजस्थान को जीत नहीं दिला सके. बता दें कि पराग मैच में 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. रियान ने अपनी पारी में 1 चौका और एक छक्का लगाने में सफल रहे. पराग की बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं तो वहीं अब पूर्व कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने रियान की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि इस सीजन पराग बेहद ही खराब खेलते हुए नजर आए हैं. 

इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए शास्त्री ने रियान पराग की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. शास्त्री का मानना है कि शुरूआत में पराग ने धीमी बल्लेबाजी की जिसने मैच का रूख बदल कर  रख दिया. रवि शास्त्री ने कहा कि, 'शुरूआत में पराग ने जो 8 गेंदें खेली उसने मैच का रूख बदल कर रख दिया था. सैमसन, बटलर और जायसवाल आउट हो चुके थे लेकिन उनके पास बल्लेबाजी में बहुत गहराई थी. मुझे लगता है कि जिस वक्त रियान बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने जो 8 गेंदों का सामना किया, उसने मैच का रूख बदल दिया. उस समय पडिक्कल भी अपनी लय खो चुके थे'. 

शास्त्री ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा कि, 'उस दौरान सिंगल रन बन रहे थे. 28 गेंदों से कोई बाउंड्री नहीं लगी थी. जब आप 28 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगाते हैं तो आप मुसीबत को न्यौता देते हैं.' बता दें कि केविन पीटरसन ने भी रियान पराग की धीमी बल्लेबाजी की खूब आलोचना की थी. 

इस सीजन पराग ने अबतक 5 मैच खेले हैं और सिर्फ 54 रन ही बना सके हैं. यही कारण है कि हर तरफ पराग की बल्लेबाजी की आलोचना हो रही है. बता दें कि लखनऊ के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में राजस्थान को 19 रन की दरकार थी. लेकिन पराग आखिरी ओवर में केवल 1 गेंद ही खेल पाए थे. 

--- ये भी पढ़ें ---

* क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया 'WTC टीम ऑफ द टूर्नामेंट' का ऐलान, कोहली-रोहित को जगह नहीं, लेकिन बाबर आजम टीम में शामिल
* श्रीलंका के जादुई स्पिनर 'जयसूर्या' ने टेस्ट क्रिकेट में मचाई खलबली, केवल 6 टेस्ट खेलकर दोहरा दिया ऐतिहासिक कारनामा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

}

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com