विज्ञापन

'बदला लेना चाहता हूं मैं', सैमसन बन अश्विन ने चयनकर्ताओं की लगाई क्लास, निकाली दिल की भड़ास, VIDEO

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिए जाने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अपना विचार साझा किया है. उन्होंने सैमसन की जगह खुद को रखते हुए अपनी दिल की बात कही है.

'बदला लेना चाहता हूं मैं', सैमसन बन अश्विन ने चयनकर्ताओं की लगाई क्लास, निकाली दिल की भड़ास, VIDEO
संजू सैमसन के पक्ष में आए रविचंद्रन अश्विन

मौजूदा समय में भारत की टी20 टीम इंग्लैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज जारी है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन को शेष बचे मुकाबलों से आराम दे दिया गया है. यहीं नहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी टी20 सीरीज के लिए तो उन्हें तो भारतीय बेड़े में शामिल भी नहीं किया गया है. जिससे फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर काफी नाराज हैं. उनका मानना है कि संजू के साथ अन्याय हो रहा है. उन्हें दोबारा से भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए. 

संजू सैमसन के पक्ष में आए रविचंद्रन अश्विन

संजू सैमसन को लेकर चल रहे लगातार उठापटक के बीच पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भी अपना विचार साझा किया है. उन्होंने खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ हुई बातचीत के दौरान सैमसन की जगह खुद को रखते हुए अपनी दिल की बात कही. 

विमल कुमार ने एक चयनकर्ता के तौर पर अपनी मानसिकता जाहिर करते हुए कहा, 'संजू आपने बहुत अच्छा खेला. हमें आप पर गर्व है, लेकिन यार आपको भी पता है जब आपने 2015 में शुरूआत की थी तो हमने भी आपको ब्रेक दिया था. मौजूदा समय में इतनी ज्यादा क्रिकेट हो रही है....' विमल कुमार की बात पूरी हो पाती उससे पहले अश्विन ने उनकी बात को काटते हुए कहा, 'सर सर प्लीज 2014 में पहली बार मैं इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में आया था. उस दौरान आराम दिया गया. जिसके बाद भारतीय टीम में वापसी के लिए आठ साल लग गए. प्लीज सर मुझे रेस्ट नहीं चाहिए. अगर चाहिए तो मम्मी, पापा और बीवी को साथ लेकर मैं जिम्बाब्वे आ जाता हूं. 1999 में जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में इंडिया को हरा दिया था. उसका बदला लेना चाहता हूं मैं. प्लीज सर मुझे लेकर जाओ. मुझे आराम नहीं चाहिए.'

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से दिया गया आराम 

भारतीय टीम को जारी महीने में ही जिम्बाब्वे का दौरा करना है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है. जहां से संजू सैमसन का नाम नदारद है. जिसके बाद से भारतीय क्रिकेट में हो-हल्ला मचा हुआ है.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल 

पहला टी20 - 23 जुलाई, हरारे 
दूसरा टी20 - 25 जुलाई, हरारे 
तीसरा टी20 - 26 जुलाई, हरारे 

नोट: तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेले जाएंगे

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कोच गंभीर को लगा 'प्रयोग रोग', फैंस का सबसे बड़ा सवाल, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11, किस नंबर पर कौन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ravichandran Ashwin, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com