विज्ञापन

MS Dhoni: CSK फैंस के लिए आई खुशखबरी, रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Ravichandran Ashwin Prediction on MS Dhoni IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले पिंडली की चोट का सामना करने वाले एमएस धोनी सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

MS Dhoni: CSK फैंस के लिए आई खुशखबरी, रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Ravichandran Ashwin Prediction on MS Dhoni IPL 2026:

MS Dhoni Wicket Keeping Viral Video IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुरुवार को लीग की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगी. मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में सीएसके की तरफ से पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, चर्चा का विषय बना हुआ है. एमएस धोनी टीम के साथ मुंबई गए हैं और अभ्यास सत्र में उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया है. इससे उनके एमआई के खिलाफ खेलने के कयास लग रहे हैं.

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस बीच अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान धोनी के विकेटकीपिंग की चर्चा करते हुए बड़ी भविष्यवाणी कर डाली, जी हां अश्विन ने कहा की उन्होंने कभी भी धोनी को नेट में कीपिंग करते हुए देखा ही नहीं है और आज नेट में कीपिंग कर रहे थे तो इसका मतलब है की वो विकेटकीपिंग करेंगे और संजू सैमसन फील्डिंग करेंगे और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आने वाले मैच में खेलेंगे. मैंने जो सुना है वो फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं.

इससे पहले स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट मुंबई क्रिकेट के दिग्गज आदित्य तारे ने कहा, "मैं अभ्यास सत्र देख रहा था और जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया, वह थी माही भाई का विकेटकीपिंग करना. मैंने उन्हें पहले कभी अभ्यास सत्र में विकेटकीपिंग ग्लव्स पहने नहीं देखा. वह आमतौर पर सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते हैं. वह अभ्यास सत्र में कभी विकेटकीपिंग नहीं करते."

उन्होंने कहा, "अभ्यास सत्र में एमएस धोनी अपना हेलमेट, पैड और कीपिंग ग्लव्स पहने हुए थे. वह शायद पिंडली की चोट के बाद अपनी मैच फिटनेस टेस्ट कर रहे हैं. हमने उन्हें पहले भी नेट्स में कई मौकों बार बल्लेबाजी करते देखा है. इस साल मैंने उन्हें पहली बार विकेटकीपिंग करते देखा है. यह एक अच्छा संकेत है. सीएसके उन्हें बहुत जल्द मैदान पर वापस ला सकती है. अगर वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी करते हैं, तो यह वाकई बहुत खास होगा."

आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले पिंडली की चोट का सामना करने वाले एमएस धोनी सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. एमआई के खिलाफ भी वह सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर तस्वीर साफ नहीं है. हालांकि धोनी की वापसी से निश्चित रूप से सीएसके का आत्मविश्वास बढ़ेगा. 

सीएसके के लिए आईपीएल 2026 अब तक साधारण रहा है. टीम 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com